Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना बंगाल दौरा रद्द कर मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में फैली महामारी  के हालात को देखते हुए उन सभी  राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जहां हाहाकार मचा है। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की किल्लत का जिक्र किया और कहा,’इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।’ उन्होंने कहा, ‘यदि ऑक्सीजन निर्माता कंपनियां नहीं हुई तो क्या दिल्ली की जनता को ऑक्सीजन नहीं मिलेगा? कृपया सुझााव दें कि दिल्ली के लिए भेजे गए ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोके जाने पर मुुझे किससे बात करनी चाहिए।’

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल।

देश में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जानलेवा खतरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठक कर रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में महामारी का जानलेवा प्रकोप जारी है। यहां तक कि ऑक्सीजन, दवाओं व अस्पतालों में बेड की किल्लत हो गई है। लोगों की जान पर्याप्त और उचित चिकित्सा व्यवस्था न होने के कारण भी जा रही है। इस किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब की मांग की है।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद अब वे दोपहर 12.30 बजे ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बैठक के बाद देश में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सुबह 8 बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 3,32,730 नए मामले आए और 2,263 नई मौतें हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 59.12 फीसद सक्रिय मामले पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!