Breaking News :
>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए नए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन ईंधन की कीमतों में बदलाव किया है। दिल्ली में जहां पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया तो डीजल में भी 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपये पर तो डीजल 71.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81.53 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 88.23 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 83.43 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 84.53 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चार महानगर के अलावा, नोएडा में पेट्रोल 82.00, रांची में 81.12, लखनऊ में 81.92 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

आज दिल्ली में डीजल 71.25 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 74.82, मुंबई में 77.73 और चेन्नई में एक लीटर डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो नोएडा में डीजल 71.73, लखनऊ में 71.66 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं।

22 सितंबर के बाद सीधे 20 नवंबर को पेट्रोल के मूल्य में किसी तरह का बदलाव देखने को मिला। डीजल की बात करें तो इसके मूल्य में दो अक्टूबर के बाद कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तेल की कीमतों में संशोधन करते हैं। हालांकि, स्थानीय टैक्स या वैट की दर अलग होने से हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। सरकारी तेल विपणन कंपनियां शुक्रवार से ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!