Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में शासन, लखनऊ जिला प्रशासन तथा पुलिस के साथ अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई भी काफी सक्रिय हो गई है। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को होने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं सभी को वाहनों पर भाजपा का झंडा अनिवार्य रूप से लगाने का भी निर्देश जारी किया गया है।

भाजपा संगठन ने चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भी भरपूर मान देते हुए समारोह में आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने तय किया है कि अन्य अतिथियों के साथ ही गौरव के इन क्षणों के सहभागी वह कार्यकर्ता भी बनें, जिन्होंने जीत के लिए काफी मेहनत की है। गण्यमान्यजन को न्योता दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिलों के हर प्रमुख चौराहे पर सजावट के साथ ही उस दिन शक्ति केंद्र यानी सेक्टर स्तर पर मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल की ओर से इस संबंध में भाजपा के सभी क्षेत्रीय प्रभारी, अध्यक्ष, जिला प्रभारी और अध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार के लगातार दूसरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपना वृहद प्लान तैयार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देने के साथ ही कुछ निर्देश भी दिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई ने प्रदेश के सभी जिलों को शपथ ग्रहण को लेकर निर्देश भेजा है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम दो-दो कार्यकर्ता शपथ ग्रहण से 24 घंटे पहले लखनऊ आएं। इसके साथ ही इनको अपने जिलों के सांसद, विधायक, महापौर तथा चेयरमैन की सूची तैयार कर लखनऊ भेजने के निर्देश भी हैं। सभी जिलों से कार्यकर्ताओं के लखनऊ तक आने-जाने की व्यवस्था सांसद, विधायक और पार्टी की तरफ से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्षों को शपथ ग्रहण में आने वाले सभी लोगों की सूची बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिलों से प्रमुख साधु-संतों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, समाजसेवी की सूची भी मांगी गई है। इनको शपथ ग्रहण में शामिल कराने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में सभी जिले से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी में पार्टी का झंडा लगा कर शामिल होंगे। पार्टी की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रत्येक जिला मुख्यालय और बाजारों में होर्डिंग लगाने तथा शपथ ग्रहण में आने से पहले सुबह आठ से दस बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिला, सभी मंडल तथा सभी शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं को आने का निर्देश दिया गया है। इस बार शपथ ग्रहण में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और माननीय को प्रवेश पत्र प्रदान किया जाएगा।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!