Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में एलटी शिक्षकों के लिए मौजूदा 1431 पदों को और बढ़ाने की तैयारी

उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी। भर्ती के लिए एलटी के मौजूदा 1431 पदों को और बढ़ाने की तैयारी है। करीब एक हजार पद बढ़ाए जा सकते हैं। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस संबंध में शिक्षा महकमे को पत्र भेजा है। वहीं शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी रिक्त होने वाले पदों की गणना कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में एलटी शिक्षकों की भर्ती में हो रही देरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट सरकार को राहत दे चुकी है। सुप्रीम कोर्ट भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक रिक्त पदों की संख्या में इजाफा करने पर सहमति जता चुका है। अभी तक शिक्षा महकमे की ओर से सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक यानी एलटी संवर्ग के शिक्षकों की भर्ती के लिए गढ़वाल मंडल से 672 व कुमाऊं मंडल से 759 पदों पर अधियाचन राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज चुका है। भर्ती के लिए पदों में अब इजाफा किया जाएगा। आयोग का पत्र मिलने के साथ शासन से भी निदेशालय को सहमति मिल चुकी है।

एलटी के रिक्त पदों को बढ़ाने के लिए अब एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नत 1949 शिक्षकों का लिफाफा खुलने का इंतजार किया जा रहा है। पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को इस मामले में फैसला लेना है। फैसला होने के बाद 1949 पदोन्नत प्रवक्ताओं की तैनाती का रास्ता साफ हो जाएगा।

उक्त 1949 पदोन्नत प्रवक्ताओं की सूची में करीब 500 तदर्थ प्रवक्ता भी शामिल हैं। शिक्षा महकमे को उम्मीद है कि उक्त पदोन्नति के बाद एलटी के करीब एक हजार पद रिक्त हो जाएंगे। इससे एलटी के कुल करीब 2500 पदों पर भर्ती की जा सकेगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि पदोन्नति पर स्थिति साफ होते ही आयोग को बढ़ाए जाने वाले पदों का अधियाचन भेजा जाएगा।

प्रवक्ता के पद भी बढ़ेंगे 

खास बात ये है कि प्रवक्ता पदों पर भी भर्ती के पदों में इजाफा हो सकता है। अभी राज्य लोक सेवा आयोग को 507 प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। राज्य सरकार राजकीय हाईस्कूलों में हेडमास्टर व इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के पदों पर पदोन्नति की तैयारी में है। इस पदोन्नति के बाद प्रवक्ता के रिक्त पदों में भी इजाफा होगा। ऐसे में प्रवक्ता के पदों को भी बढ़ाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!