Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डस्वास्थ

नई व्यवस्था के अनुसार सम्बन्धित जिले के यात्रियों का चेकअप उन्हीं जनपदों मे होगा जहाँ वह जा रहे हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 17 मई 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल चेकअप एवं थर्मल स्केंनिंग का काम शासन के दिशा निर्देेशों के क्रम में सम्बन्धित जनपदों मे ही किया जायेगा। केवल नैनीताल जिले के यात्रियों का मेडिकल चैकअप ही रेलवे स्टेशन तथा स्टेजिंग एरिया मे किया जायेगा। उन्होंने बताया की रेल मंत्रालय द्वारा रेलों के माध्यम से कुमाऊँ के विभिन्न जनपदों के प्रवासी यात्री लालकुआँ तथा काठगोदाम भेजे जा रहे हैं। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों में मंडल के ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर , अल्मोड़ा तथा नैनीताल के यात्री शामिल रहते हैं, इसके साथ ही गढ़वाल मंडल के कई जनपदों के यात्री ट्रेनों के माध्यम से यहाँ पहुँच हैं। इस प्रकार नई व्यवस्था के अनुसार सम्बन्धित जिले के यात्रियों का चेकअप उन्हीं जनपदों मे होगा जहाँ वह जा रहे हैं, उनके चैकअप, स्कैनिंग तथा अन्य व्यवस्थायें सम्बन्धित जिले के जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया है कि ट्रेनों के माध्यम से जो यात्री आ रहे हैं यदि उनमें कोरोना के संक्रमण परिलक्षित होते हैं तो उनका चेकअप तथा अन्य व्यवस्थाएं जनपद नैनीताल मे ही की जायेगी। इसके साथ ही किसी भी अन्य जनपद के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुर्जुगों का परीक्षण जनपद नैनीताल में ही किया जायेगा तथा कोरेन्टाइन भी यही किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!