Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में ममता बनर्जी के नहीं हुई शामिल – राज्यपाल ने कहा, ‘जन सेवा पर अहंकार हावी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 28 मई को यास चक्रवात के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने को लेकर उनपर निशाना साधा है। राज्यपाल ने सोमवार आधी रात में ट्वीट करके इसको लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि जनता की सेवा पर अहंकार हावी है।

मुख्यमंत्री के खिलाफ यह बयान देकर राज्यपाल ने एक बार फिर ताजा विवाद छेड़ दिया है। राज्यपाल ने यह भी दावा किया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाइकुंडा में हुई समीक्षा बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें संकेत दे दिया था कि यदि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी इसमें शामिल होंगे तो वह बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। धनखड़ ने अपने ट्वीट में लिखा, ’27 मई की रात 23.16 पर फोन करके ममता ने प्रधानमंत्री द्वारा आहूत समीक्षा बैठक में सुवेंदु अधिकारी की उपस्थिति को लेकर बैठक का बायकॉट करने के संकेत दे दिए थे। संवैधानिक दायित्वों पर अहंकार आया आड़े, गणतंत्र और संघीय ढांचे की मान्य परंपरा को किया क्षत-विक्षत।’

बता दें कि इस समीक्षा बैठक में राज्यपाल के अलावा केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आधे घंटे तक इंतजार करवाया। आधे घंटे की देरी से ममता मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के साथ वहां पहुंचीं और अलग से प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सिर्फ चक्रवात से हुए नुकसान की रिपोर्ट उन्हें सौंप कर कुछ ही मिनट के अंदर तुरंत वहां से निकल गईं। प्रधानमंत्री की बैठक में नहीं पहुंचने को लेकर ममता की काफी आलोचना हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!