Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा, “कांग्रेस बहुमत से सरकार बना रही है और हरीश रावत मुख्यमंत्री बनेंगे”

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसलिए मुख्यमंत्री के लिए हरीश रावत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और हरीश रावत मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कह कर वोटों के धुव्रीकरण की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हुई।

बुधवार को सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि मतदान के बाद जनता ने यह बता दिया कि वह पांच साल की भाजपा सरकार से त्रस्त है। वह बदलाव की ओर देख रही थी। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को अपना मत दिया। उन्होंने कहा कि 5 साल की डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा किया। वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आठ लाख लोग देश से पलायन कर राज्य में आए।

तमाम सरकारी घोषणाओं के बाद वह निराश होकर फिर विभिन्न हिस्सों में पलायन कर गए। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस 2002 के रिकार्ड को भी तोड़ेगी। चुनाव के आखिरी दौर में भाजपा वोटों का धुव्रीकरण करने की कोशिश कर रही थी।

सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि इस चुनाव के कमांडर इन चीफ हरीश रावत थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसलिए मुख्यमंत्री के लिए हरीश रावत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!