Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रभारी सचिव श्रीमती सौजन्या की अध्यक्षता में केन्द्र पोषित योजना, राज्य सैक्टर योजना, जिला योजना, बाह्य सहायतित तथा रोजगारपरक योजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 दिसंबर 2020, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कलेक्ट्रेट ऋषिपर्णा सभागार में प्रभारी सचिव श्रीमती सौजन्या की अध्यक्षता में केन्द्र पोषित योजना, राज्य सैक्टर योजना, जिला योजना, बाह्य सहायतित तथा रोजगारपरक योजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी सचिव श्रीमती सौजन्या द्वारा विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को पारदर्शिता और गंभीरता से संपादित करते हएु उसकी वित्तीय और भौतिक प्रगति में अपेक्षित सुधार करें। उन्होंने ऐसे विभिन्न मदों की योजनाओं जिसमें कतिपय विभागों की प्रगति अपेक्षित नहीं थी तेजी से प्रगति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए इनोवेटिव प्रयासों और बेहतर पराफार्मेंस की तारीफ करते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर अथवा बजट रिलिज करवाएं तथा उसको बेहतर तरीके से तेजी से खर्च करें। उन्होंने कहा कि योजना के अतिरिक्त संचालन खर्च में कमी लाएं तथा कम लागत में अधिक उत्पादन और कम प्रयासों से अधिकतम लाभ के सिदान्त के अनुसार कार्य करें।

प्रभारी सचिव श्रीमती सौजन्या ने कहा कि किसी भी विभागीय अथवा सामूहिक रूप से जनपद स्तर का यदि शासन स्तर पर कोई इश्यू हो तो उसको समय रहते संज्ञान में लाएं तथा उचित परस्यू करते हुए उसका निस्तारण करें ताकि किसी भी कार्य के इम्लिमेनटेशन में अनावश्यक देरी ना हो। उन्होंने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग डेयरी विभाग को उनसे सम्बन्धित विकास कार्यों के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान दने को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रभारी सचिव को जनपद की विभिन्न मदवार योजना व विकास कार्यों में ओवरऑल तथा विभागीय प्रगति से अवगत कराया साथ ही शासन स्तर पर जनपद के सामूहिक व विभागीय मुद्दो से भी अवगत कराते हुए शासन से उनके उचित निराकरण के लिए भी संज्ञान में लाया।

अन्त में प्रभारी सचिव द्वारा सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और परफोर्मेंस से सम्बन्धित कार्यों के आंकड़ों की वास्तविक प्रगति जानने के लिए समय-समय पर फिल्ड विजिट करें अथवा सम्बन्धित लाभार्थी से पूछताछ करके भी पता करें ताकि विकास कार्य वास्तविक रूप से धरातल पर हो सके और प्रगति विवरण शुद्धतम हो। उन्होंने जनपद देहरादून द्वारा ई-ऑफिस के क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी के माध्यम से साक्षरता डेटा संकलन व साक्षरता अभियान के संपादन, स्टार्टअप वर्चुअल कैम्प आयोजन तथा ऑनलाइन करियर परामर्श जैसे किए गए इनोवेटिव प्रयासों और जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति प्रदान करने, , कोविड-19 से निपटने और वैक्सीन के लिए वर्कर्स के डाटा कलैक्शन, हरेला पर्व के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण तथा जन जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान बैठक में प्रभारी सचिव श्रीमती सौजन्या के अतिरिक्त जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल सहित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!