Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान माननीय विधायक कैन्ट हरबंश कपूर, माननीय विधायक राजपुर खजानदास, माननीय विधायक सहसपुर सहदेव पुण्डीर ने अपने-अपने क्षेत्रों में सेनिटाजेशन, टीकाकरण, फाॅगिंग कार्य आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार रखे।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों जिनमें फल-सब्जी, राशन आदि की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करवाने, ओवर रेटिंग पर रोक, एम्बुलेंस किराया निर्धारित करना आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि फल-सब्जी, राशन आदि की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करवा दी गई हैं तथा विभिन्न क्षेंत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहें तथा ओवर रेटिंग करने वालों पर चालान की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के माध्यम से एम्बुलेंस का किराया निर्धारित किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी द्वारा सेनिटाइजेशन की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जिस पर अपर मुख्य अधिकारी नगर निगम ने बताया कि नगर निगम क सभी 100 वार्डों में सेनिटाइजेशन का कराया किया जा रहा तथा सप्ताह में दो बार सघन सेनिटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक कैंट ने प्रेमनगर चिकत्सालय में आक्सीजन बैड बढाने, टीकारण केन्द्र बनाने तथा माननीय विधायक राजपुर द्वारा अपने क्षेत्र में टीकाकरण केन्द्र बनवाए जाने को कहा।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी द्वारा ने जनपद के नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में नियमित सेनिटाइजेशन करवाने, चिकित्सालयों बैड बढ़ाए जाने तथा अन्य चिकित्सालयों, जिनमें सुविधा है, उनको कोविड चिकित्सालय बनाए जाने को कहा, जिस पर जिलाधिकारी ने जानकरी देते हुए बताया कि जिन चिकित्सालयों के कोविड चिकित्सालय बनाने के आवेदन प्राप्त हो रहें उनका टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा जिन चिकित्सालयों में सुविधाएं मौजूद हैं तो ऐसे चिकित्सालयों को कोविड चिकित्सालय के रूप मे नोटिफाई किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी ने जिलाधिकारी से कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक विधानसभा के विधायक की अध्यक्षता में एक समिति गठित करें जो, किट वितरण, सैनिटाईजेशन, टीकाकरण शिविर आदि पर कार्य करेगी। उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में 40 बैड ऑक्सीजन के तहत कोविड केयर सेंटर बनाए जाने, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में 10 आईसीयू बैड को तत्काल प्रारम्भ करने को कहा। कोरोनेशन में सीटी स्कैन भी प्रारम्भ हो, इसके लिए सीएमएस को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। धूलकोट में कोविड केयर सेंटर को अगले सप्ताह तक प्रारम्भ करवाने के साथ ही, विवेकानन्द अस्पताल, धर्मावाला में कोविड केयर सेंटर प्रारम्भ करने के लिए भी कहा। सेलाकुई, विकासनगर एवं चकराता क्षेत्र में रेमेडिसीविर इंजेक्शन के लिए यहाँ पर किसी भी मेडिकल स्टोर को नोटिफाई करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने रेट लिस्ट को प्रतिदिन पुनरीक्षित करने के लिए मंत्री ने एसएसपी को कहा। साथ ही, डीएसओ से राशन के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में प्रधानमंत्री किसान अन्न योजना के तहत मिलने वाले निशुल्क राशन के लिए प्रतिदिन खोलने की एसओपी बनायी जाए। उन्होंने इस बाबत शासन से वार्ता करने को कहा। उन्होंने मसूरी में कंटेनमेंट जोन से बाहर आकर घूमने वाले लोगों पर सख्ती करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि मसूरी अस्पताल में 35 बैड एवं 5 आईसीयू कार्य कर रहे हैं और चिकित्सक, स्टाफ पूर्ण है। उन्होनें सेंट मेरी चिकित्सालय में ओपीडी तत्काल प्रारम्भ करने को कहा।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी ने कहा कि जनपद में कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करवाया जाए तथा कन्टेंमेंट जोन क्षेत्र में फल-सब्जी, राशन, दवाईयां आदि सुविधायें मुहैय्या प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी करवाई जाएं ताकि कोई व्यक्ति कन्टमेंट क्षेत्र से अन्य स्थानों पर आवागमन ना करे। उन्होंने कहा कि जनपद में दवाईयों, चिकित्सा उपकरणों की ओवर रेटिंग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोका जाए तथा ऐसा करने वाले पर सख्त कार्यवाही भी की जाए।

वीडियोकांन्फ्रेसिंग के दौरान जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अनूप कुमार डिमरी, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम मोहन सिंह बर्नियां सहित विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नामित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!