Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से पूर्व सीएम हरीश रावत पर बोला हमला, जानिए आखिर क्या चल रहा है किशोर के मन में…..?

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बोले पूर्व सीएम हरीश रावत अब तो धमकी देने पर आ गए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से पूर्व सीएम हरीश रावत पर हमला बोला। इस बार किशोर ने रावत की 20 नवंबर की सोशल मीडिया पोस्ट का उल्लेख करते हुए रावत पर धमकी देने का आरोप भी लगा डाला है। वष्र 2017 में सहसपुर से चुनाव लड़ाने ओर साजिशन हराने के के आरोपों पर रावत ने यह पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने परोक्ष रूप से कहा था कि किशोर की इच्छा से ही सहसपुर का टिकट दिया गया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि “कद्दू छुरी में गिरे या छुरी, कद्दू में गिरे” और देखते हैं कहां तक संयम साथ देता है। किशोर का कहना है कि इन शब्दों का मर्म समझिए। अब धमकी देने पर भी आ गए हैं। किशोर ने पीडीएफ के खिलाफ न बोलने के हाईकमान के दबाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कि वर्ष 2012 में 377 वोट से हारने के बाद मैं कांग्रेस सरकार बनाने में जुट गया।

पूर्व सीएम हरीश रावत जी अब तो धमकी देने पर आ गए, जानें कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ऐसा क्यों कहा ?

बसपा विधायकों से संपर्क किया। एक निर्दलीय विधायक का समर्थन कांग्रेस के लिए जुटाया। सरकार बनने के बाद जब जब मैं अपने परंपरागत टिहरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होता तो दिल्ली से संदेश आता कि सरकार निर्दलियों पर टिकी है। सरकार गिर जायेगी। इसलिये आप टिहरी में दखलंदाजी न करिये। फिर आगे जब हरीश रावत जी ने टिहरी विधायक को मंत्री बनाया तो मुझे जानकारी तक नहीं दी। मुझे मीडिया से इसकी जानकारी मिली। सोचिए मेरी क्या मनोदशा हुई होगी ?

ऐन चुनावी वक्त में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के तल्ख तेवरों के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पूर्व सीएम रावत से किशोर का बैर वर्ष 2016 के राज्यसभ चुनाव से चला आ रहा है। जब किशोर के प्रबल दावे के बावजूद रावत के करीबी प्रदीप टम्टा को टिकट दे दिया गया था। अभी एक पखवाड़े से किशोर रावत पर लगातार हमलावर हैं। घसियारी कल्याण योजना पर कांग्रेस के विरोध को भी किशोर गलत ठहरा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!