Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

पुलिसकर्मी लिख रहें हैं इंसानियत की नित नई इबारत – बेसहारा महिला के शव को दिया कंधा

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 अप्रैल 2020, गुरुवार। चीन से निकले जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग के बीच के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ पुलिसकर्मी इंसानियत की नित नई इबारत लिख रहे हैं। इस नायाब किरदार से अभिभूत हर शख्स खाकी के कसीदे काढ़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने एक बेसहारा महिला के शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया।

देश के साथ प्रदेश की कोरोना वायरस के संक्रमण के कहर से इन दिनों बुरी तरह से कराह रहा है। इसी कठिन घड़ी में अपना घर-परिवार छोड़कर ड्यटी में लगे पुलिसकर्मी उन जाहिलों को आइना दिखा रहे हैं, जो कि उनके ऊपर पथराव करने में लगे हैं। प्रदेश में सरकारी कर्मियों पर कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी पथराव हो रहे हैं, फायरिंग हो रही है और तो और कहीं पर तो लाठी-डंडे भी चल रहे हैं। इनके बीच भी खाकी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट रही है।

इसी में ताजा मामला उत्तर प्रदेश को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बार्डर से जोडऩे वाले सहारनपुर का है। जहां पर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां महिला की हुई मौत तो खाकी ने उसकी शव यात्रा को अपना कंधा दिया। ïथाना बडगांव के किशनपुर में एक अनाथ दलित श्रीमती मीना की मृत्यु होने पर पुलिस टीम के एसएसआई दीपक चौधरी, कॉन्स्टेबल गौरव कुमार तथा विनोद कुमार ने घर से शव को शमशान घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान भी पुलिस की पूरी टीम ने फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही अपनी सुरक्षा का ध्यान भी रखा।

बडग़ांव कस्बे के गांव किशनपुरा निवासी हरिया की विधवा 55 वर्षीय मीना मजदूरी से गुजर बसर करती थीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उसके सामने दिक्कत खड़ी हो गई। वह बीमार भी पड़ गईं। मंडलायुक्त संजय कुमार के आदेश पर बडग़ांव पुलिस भोजन लेकर महिला के पास पहुंची। एसएसआई दीपक चौधरी ने बीमार बेसहारा एक महिला मीना को अपने हाथों से खाना खिलाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया था। कोई रिश्तेदार न होने के कारण इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस की गाड़ी ही ले गई थी। उपचार के दौरान 55 वर्षीय मीना की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना के बाद दीपक चौधरी ने अपने पुलिसकर्मी साथियों के साथ गांव किशनपुर पहुंचकर गहरा दु:ख प्रकट किया।

मौत की सूचना पर पुलिस मानवीय स्वरूप में आई और शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। मुखाग्नि गांव के ही नरेंद्र ने दी। पुलिस टीम के कंधा देने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। सीएचसी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि खून की कमी की वजह से महिला के हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!