Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर पुलिस ने128 मुकदमे दर्ज और 292 लोगों को गिरफ्तार किया

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर पुलिस की गिरफ्तारी और चालानी कार्रवाई जारी रही। पुलिस की ओर से प्रदेश में कुल 128 मुकदमे दर्ज किए गए और 292 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रदेश में अभी तक कुल 912 मुकदमे दर्ज कर 3660 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 11411 वाहनों के चालान और 3139 वाहन सीज किए जा चुके हैं। लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने गढ़वाल के क्षेत्रों में भी सख्ती शुरू दी है।

गढ़वाल में पुलिस ने 14 लोगों के चालान किए, जबकि छह वाहन सीज किए। नई टिहरी में हनुमान चौक पर बाइक से बेवजह घूमने पर दो युवकों का चालान किया। उत्तरकाशी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 12 लोगों के चालान किए गए, जबकि छह वाहन सीज किए गए। हरिद्वार जिले में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक शहर में घूमने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 27 वाहनों के चालान किए और 19 वाहन सीज किए।

बैंककर्मियों के लिए अब पास जरूरी

लॉकडाउन में बैंक कर्मचारियों के लिए पुलिस ने जिले में पास अनिवार्य कर दिया है। बैंक कर्मी अपने नजदीकी थाने से पास बनवा सकते हैं। पास में बैंक कर्मियों के आने-जाने के समय, स्थान और इस्तेमाल किए जा रहे वाहन का विवरण अंकित होगा।

डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि बैंक कर्मियों को पास बनवाना जरूरी है। अभी व्यवस्था के तहत बैंकों में सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक आम लोग लेन-देन कर सकते हैं। इसके बाद शाम पांच बजे तक बैंक कर्मी प्रशासनिक कार्य करते हैं।

दून में 24 राहत शिविरों में रह रहे 536 लोग

कोरोना वायरस को लेकर घोषित किए गए लॉकडाउन में देहरादून में फंसे लोगों के लिए जिला प्रशासन ने जिले में 24 राहत शिविर बनाए हैं। इस समय शिविरों में 536 लोग रह रहे हैं।

राहत शिविरों के नोडल अधिकारी/डीआरडीए के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने इनका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसन के आग्रह पर उन्हें छह राहत शिविरों की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील मैसन दून के जैन धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, मंडी समिति के रायपुर स्थित प्रतिष्ठान, नगर निगम के लालपुल स्थित रैन बसेरे, राजाराम मोहन रॉय ऐकेडमी के मायाफार्म पटेलनगर व आनंद भवन करनपुर राहत शिविर में खाद्य समाग्री समेत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!