Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद – उल्लंघन करने वालों को सिखा रही सबक

आकाश ज्ञान वाटिका। १४ अप्रैल, २०२०, मंगलवार। पछवादून में लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। पुलिस ने सोमवार को किसी को उठक बैठक तो किसी को मुर्गा बनाकर चेतावनी देकर घर भेजा। लॉकडाउन अवधि तक घरों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी। पुलिस ने बेवजह घूमने पर 52 वाहनों के चालान और दो वाहन सीज किए। सेलाकुई थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को सीओ भूपेंद्र धोनी के नेतृत्व में पुलिस ने बनाए गए प्वाइंट पर वाहनों को चेक किया। बाजार क्षेत्र की गलियों में लोगों के घूमने की जानकारी लगने पर ड्रोन से निगरानी की गई।

कोतवाली के प्रभारी कोतवाल गिरीश नेगी, चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी व दारोगा हिमानी चौधरी आदि ने सोमवार को 38 वाहनों के चालान काटे। साथ ही पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन व एमवी एक्ट के नियमों का पालन न करने पर कुछ युवकों को मुर्गा बनाया तो कुछ से उठक बैठक लगवाई और चेतावनी देकर घर भेजा। वहीं सहसपुर थानाध्यक्ष एएसपी विशाखा अशोक के नेतृत्व में पुलिस ने 38 वाहनों के चालान काटे और दो वाहनों को सीज किया। थानाध्यक्ष सेलाकुई विपिन बहुगुणा ने लॉकडाउन उल्लंघन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सेलाकुई थाने की पुलिस ने जरूरतमंद लोगों तक खाना व राशन पहुंचाया।

[box type=”shadow” ]जरूरतमंदों को राशन देने गए सिपाही को दी धमकी कोतवाली अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में जरूरतमंदों को राशन देने गए सिपाही के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। युवक ने सिपाही को पंजाब जैसी घटना करने की धमकी तक दे डाली। सिपाही की तहरीर पर बाजार पुलिस चौकी में युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने व आपदा प्रबंध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली की पुलिस लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक खाना व राशन पहुंचाने का कार्य पूरी मुश्तैदी से कर रही है। रविवार को नगर की मुस्लिम बस्ती से कई जरूरतमंदों के राशन के लिए फोन आए। बाजार पुलिस चौकी का सिपाही नितिन कुमार जब मुस्लिम बस्ती में राशन देने गया तो आबिद नाम के युवक ने सिपाही नितिन के साथ उलझना शुरू कर दिया। सिपाही के समझाने के बाद भी युवक नहीं माना। आरोप है कि आबिद ने सिपाही को यहां तक कह डाला कि वह उसके साथ पंजाब जैसी घटना कर सकता है। इसी के साथ ही जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग निकला। सिपाही ने पूरा वाक्या बाजार चौकी में बताया और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित की धरपकड़ को दबिश दी, लेकिन आरोपित घर से फरार मिला। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपित आबिद को गिरफ्तार कर  को जेल भेज दिया।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!