Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का विरोध करने के लिए जा रहे किसानों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की, हाई-वे जाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, बठिंडा। बठिंडा के मौड़ मंडी विधानसभा हलके में होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जे.पी. नड्डा की रैली से पहले किसानों ने हंगामा कर दिया। जे.पी. नड्डा ने बठिंडा मौड़ रोड पर संत फतेह सिंह कान्वेंट स्कूल में बनाए गए हेलीपैड पर उतरना था। जिसके बाद सड़क के रास्ते रैली स्थल पर जाना था। लेकिन किसानों ने रैली स्थल को जाने वाले रास्ते में आते चौक में ही धरना लगा दिया।

एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली के दौरान भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने बड़े किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को तड़के विभिन्न गांवों में नाकेबंदी करके उनके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ज्योति निवासी जंडियाला मंजकी ने तड़के ही वीडियो जारी कर पुलिस की ओर से सुबह ही गांवों में नाकाबंदी कर किसान नेताओं को घरों में नजरबंद करने के बारे में बताया था।

उनके द्वारा बठिंडा रोड को भी जाम किया गया। जबकि किसानों को प्रदर्शन करने से रोकने के लिए भारी गिनती में पुलिस बल व सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

किसानों की इस दौरान पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की भी हुई। यहां तक कि सिद्धूपुर यूनियन के नेता जब धरना लगाने के लिए अड़े रहे तो पुलिस ने जबरदस्ती उनको पकड़ कर बसों में बिठाना शुरू कर दिया। इसके विरोध में किसानों ने सड़क पर धरना लगा दिया।

किसानों का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने खेती कानून रद्द करने के समय किसानों के साथ किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!