Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, बरेली में करेंगे चुनावी रैली

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फरवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के बाद अब पार्टी के दिग्गजों ने दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कासगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कासगंज में तीसरे चरण यानी 20 फरवरी को मतदान है। गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा बरेली में है, जहां पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन बजे चुनावी सभा करेंगे। इसमें कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूं जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। जिले में 53 वर्ष पहला मौका है, जब देश के प्रधानमंत्री का आगमन होगा। इससे पहले 1969 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कासगंज में सभा की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। पटियाली-दरियावगंज रोड पर फायर स्टेशन के सामने मैदान को जनसभा स्थल बनाया गया है।

प्रधानमंत्री के लिए हेलीपेड मंच के करीब 200 मीटर दूर बनाया गया है। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए हेलीपेड मंच से एक किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद राजवीर सिंह एवं जिले की तीनों विधान सभा सीटों के भाजपा प्रत्याशी व भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौजूद रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार थमने से पहले बरेली तथा शाहजहांपुर में सियासी माहौल को गर्म करेंगे। अमित शाह की शुक्रवार को बरेली में दो तथा शाहजहांपुर में एक चुनावी सभा है। उनकी पहली सभा दोपहर 12 बजे से भोजीपुरा में टोल प्लाजा के पास होगी। इसके बाद दो बजे से आंवला के सुभाष इंटर कालेज और चार बजे शाहजहांपुर के डडिया में जनसभा होगी। इस दौरान वह कई जगह पर जनसंपर्क भी कर सकते हैं। इस दौरान बरेली तथा शाहजहांपुर की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जनता से रूबरू होंगे। यहां पर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेता प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!