Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दरभंगा में संबोधन शुरू, बिहार और मिथिलांचल के सतत विकास का लिया संकल्प

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2020, बुधवार। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का कार्य चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी क्रम में दरभंगा पहुंच गए है। प्रधानमंत्री दरभंगा के ऐतिहासिक राज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं।

[box type=”shadow” ]प्रधानमंत्री की सभा के बारे में जानकारी 

  • 10: 30 बजे : पीएम की सभा में जाने से पहले लोगों की कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है।
  • 10: 40 बजे : पीएम के भाषण को सुनने के लिए दूर दूर से लोग दरभंगा के राज मैदान पहुंच रहे हैं। सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है।
  • 10: 55 बजे : रैली में आए कार्यकर्ताओं को कोविड सुरक्षा मानकों के अनुसार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया गया है।
  • 11: 05 बजे : दरभंगा रैली में पहुंच रहे भाजपाई सुरक्षा जांच में सहयोग कर रहे।  
  • 11: 05 बजे : दरभंगा में भाजपा समर्थक झूमते गाते सभा में पहुंच रहे हैं।
  •  11: 15 बजे : दरभंगा के राज मैदान सभा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, साथ में सीएम नीतीश कुमार भी हैं।
  • 11: 20 बजे : सीएम नीतीश जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
  • 11: 35 बजे : दरभंगा में एम्स खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के साथ साथ मेडिकल की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी।   
  • 11: 35 बजे : मिथिला भूमि के नमन करि छै। बिहार के मुख्यमंत्री मेरे मित्र, मेरे भाई नीतीश कुमार को आपका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। मुझे उम्मीद है। मधुबनी, समस्तीपुर से आप सभी आशीर्वाद देने आए हैं, इसका आभार है। आप डिजिटल से भी जुड़े हैं। आपके संकल्प को मैं प्रणाम करता हूं। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। जहां मतदान हो रहा, वहां कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बरतें। कई साथियों को कोरोना हो गया। मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, मैं प्रार्थना करता हूं।
  • 11: 40 बजे : बीते समय में हर घर नल जल की व्यवस्था की गई। बिहार जल्द ऐसे राज्यों में शामिल होगा, जहां पाइप से पानी पहुंचेगा। अब पानी से कोई बीमारी नहीं होगी। हमारा संकल्प है। इसे पूरा करेंगे। एनडीए का यही ट्रैक रिकॉर्ड जन-जन को आश्वत करेगा। एनडीए ने विकास का खाका खींचा है। आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है।
  • 11: 45 बजे : हमने कहा था गरीब का बैंक खाता खोलेंगे। 40 करोड़ से अधिक का खाता खुला। मुफ्त गैस बांटी गई। 90 लाख महिलाओं को धुआं से मुक्त किया। गरीबों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कोराना काल में मुफ्त में अनाज हमने दिया।  आज बिहार के गरीबों के लिए दीवाली और छठ पूजा तक राशन की व्यवस्था है। बाढ़ के दौरान भी हमने ऐसा किया। पानी के कारण बहुत दिक्कत होती है।
  • 11: 50 बजे : बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। मां सीता यहां की धरती को बड़े प्रेम से निहार रही होगी। अयाेध्या में मंदिर का निर्णाण हो रहा। मां सीता के क्षेत्र में आकर राम मंदिर के निर्माण की बधाई देता हूं। आप ही उसके असली हकदार हैं। भाजपा की पहचान है, जो कहते हैं वे करते हैं। देश में पहली बार ऐसा हो रहा मेनिफेस्टो उठाकर देखा जा रहा कि अब कोैन सा काम किया जाएगा।
  • 11:51 बजे : पहले जो सरकार में थे, उनका मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से बड़ा प्रेम था, कनेक्टिवटी आने ही नहीं दिया।
  • 11:51 बजे : पहले जो सरकार में थे, उनका मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से बड़ा प्रेम था, कनेक्टिवटी आने ही नहीं दिया।
  • 11: 52 बजे : दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में रोड ठीक करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। रेल दोहरीकरण का भी लाभ मिलेगा।
  • 11: 53 बजे : मिथिलांचल के विकास को पीएम पैकेज का लाभ मिल रहा है। हजारों किमी सड़क बनी।
  • 11: 54 बजे : रामायण सर्किट होने से पर्यटन का विकास होगा। गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है, इसका लाभ यहां के युवाओं मिल रहा है।
  • 11: 55 बजे : एयरपोर्ट बनने से कनेक्टिवटी बढ़ेगी।
  • 11: 55 बजे : पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन संपन्न।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!