Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
मनोरंजन

PM Narendra Modi बायोपिक की रिलीज़ का रास्ता साफ़, नई तारीख़ का एलान

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ़िल्म PM Narendra Modi की रिलीज़ सुनिश्चित हो गयी है। निर्माताओं ने नई तारीख़ का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने लोक सभा चुनाव सम्पन्न होने तक फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आयोग के इस फ़ैसले में कोई दख़लंदाज़ी करने से इंकार कर दिया था।

निर्माताओं के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी अब 24 मई को रिलीज़ की जाएगी। 11 अप्रैल को शुरू हुए लोक सभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं, जिसका आख़िरी चरण 19 मई को होगा और 23 मई को मतगणना की जाएगी, जिसके बाद कौन प्रधानमंत्री बनने वाला है, इसको लेकर भी तस्वीर काफ़ी हद तक साफ़ हो जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले 5 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, मगर विपक्षी दलों ने चुनाव के मद्देनज़र इसकी रिलीज़ को टालने की मांग की, जिसके बाद आयोग ने निर्माताओं को नोटिस भेजा था। मामला आयोग में पहुंचने के बाद निर्माताओं ने फ़िल्म की रिलीज़ 11 अप्रैल कर दी, मगर आयोग ने पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले आदर्श आचार संहिता के मद्देनज़र स्वत: संज्ञान लेते हुए फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी थी। इस बीच मोदी का रोल निभा रहे अभिनेता और निर्माता विवेक ओबेरॉय सुप्रीम कोर्ट चले गये और फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर याचिका दायर कर दी थी।

शीर्ष न्यायालय ने इस मामले को आयोग के ऊपर छोड़ दिया, मगर एक अन्य याचिका में उन्होंने कहा कि आयोग को फ़िल्म देखने के बाद ही कोई फ़ैसला करना चाहिए। लिहाज़ा चुनाव आयोग के लिए फ़िल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी। स्क्रीनिंग के बाद विवेक काफ़ी पॉज़िटिव और उत्साहित नज़र आये थे। मगर, आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद शीर्ष न्यायालय ने आयोग के फ़ैसले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। चुनाव आयोग ने अदालत का बताया था कि फ़िल्म को चुनाव के बाद ही रिलीज़ किया जाना चाहिए।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी को उमंग कुमार ने निर्देशित किया है। फ़िल्म पीएम के बचपन से लेकर 2014 में प्रधानमंत्री बनने तक के समय को कवर करती है। सिनेमा और सियासत के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी सत्तासीन प्रधानमंत्री के जीवन पर बायोपिक फ़िल्म बनायी गयी हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!