Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड टीम को दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2021, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड टीम को दी शुभकामनायें। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की टीम को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक खास पत्र लिखा है। इस पत्र के साथ ही उन्होंने पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। मनोरंजन जगत को लेकर उम्मीद की इस साल प्रतिष्ठित पुरस्कारों का 5 वां संस्करण यानी भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा वार्षिक पर्व हो सकता है।  20 फरवरी को मुंबई में दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार का आयोजित होगा। वहीं इस खास मौके पर पीएम मोदी ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की टीम को एक विशेष पत्र लिखकर उनको प्रोत्साहित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा, ‘दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 के बारे में जानकर बेहद ही खुशी हुई। इस पुरस्कार के जरिए हम दादासाहेब फाल्के की विरासत का जश्न मनाते हैं, जो एक सच्चे दूरदर्शी थे। भारतीय सिनेमा में जिनकी शानदार यात्रा में अग्रणी भूमिका को ​कभी भुलाया नहीं जा सकता है, जो अमिट है। सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमेशा कुछ नया करने वालों को यह पुरस्कार कहानी कहने की कला को उत्कृष्टता के नए स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगा। फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 के लिए सभी को शुभकामनायें।’

प्रधानमंत्री मोदी के इस पत्र को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 की भव्यता के लिए हमें आपका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। आप एक महान दूरदर्शी हैं और DPIFF की युवा टीम के उत्साह को प्रज्वलित करने के लिए प्रेरणा स्रोत भी।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!