Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय भारी उद्योग रहेंगे मौजूद

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 नवम्बर 2022, मंगलवार, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। रोजगार मेला-2 के तहत आयोजित इस समारोह के जरिए करीब तीन सौ अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। फाफामऊ के सीआरपीएफ कैंप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मौजूद रहेंगे। 

रोजगार मेला-2 के चयनित कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद की तैयारियां सोमवार की शाम पूरी कर ली गईं। पंडिला महादेव केपास स्थित सीआरपीएफ के मेंस क्लब ग्रुप सेंटर में इस आयोजन के लिए भव्य प्रबंध किए गए हैं। इसमें 13 से अधिक विभागों के दो सौ से अधिक कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

इस रोजगार मेले के तहत चयनित अलग-अलग विभागों के कर्मियों को सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पहुंचने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। पीएम मोदी देशभर में 40 स्थानों पर एक साथ आयोजित हो रहे इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से एक साथ जुड़ेंगे।
यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि इस दौरान पीएम प्रयागराज के कुछ कार्मिकों से संवाद भी कर सकते हैं। हालांकि वह वर्चुअल किससे बात करेंगे, अभी तय नहीं हो सका है। इस समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय सुबह 10:00 बजे पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण भारी उद्योग मंत्री के हाथों होगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों के सौ से अधिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!