Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के साथ रात्रि भोजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मंत्रियों को 16 मई के अपने सभी कार्यक्रम भी रद करने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 मई को कुशीनगर के बाद लखनऊ आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही तैयारियों को परख रहे हैं। उन्होंने इसी दौरान सभी मंत्रियों को 16 मई के अपने सभी कार्यक्रम भी रद करने का निर्देश दिया है।

कुशीनगर में भगवान महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में उनका प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक के साथ ही भोजन का भी कार्यक्रम है। इसी को देखते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को 16 मई के अपने सारे कार्यक्रम को रद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश में सभी को 16 मई को लखनऊ में रहने को कहा गया है।बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर पीएम मोदी 16 मई को नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी जाएंगे। लुम्बिनी से लौटते समय वह शाम को लखनऊ में रुकेंगे। उनके सम्मान में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग पर आयोजित होने वाले रात्रि भोज में राज्य सरकार के सभी मंत्री भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपनी कोरोना संक्रमण की जांच करा लें। सभी मंत्रियों को 16 मई की सुबह तक अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट देनी होगी। कोरोना जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा 16 मई को नेपाल के लुंबिनी जाकर वहां पर दर्शन करेंगे। वह दिल्ली से विशेष विमान से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से लुंबिनी रवाना होंगे। पीएम मोदी के इस दौरे की तैयारियां परख रहे सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुशीनगर में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लुंबिनी से वापसी के दौरान कुशीनगर में मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन कर सकते हैं। इसी कारण सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का दौरा करेंगे।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई की शाम को लखनऊ आएंगे। उस दिन एअरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग तक की सड़क को तिरंगी लाइटों से जगमग करने की तैयारी है। एअरपोर्ट से कालीदास मार्ग के बीच में कुछ जगह पर वर्टिकल गार्डेंन बनाया जाएगा, जिससे रात में लाइटों के बीच फूल भी दिखाई दें। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में जाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री को शाम को आना और फिर कुछ घंटे बाद लौटना है तो सड़क के दोनों तरफ के भाग को तिरंगा एलइडी लाइटों से सजाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!