Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी का 14 फरवरी को उत्तराखंड दौरा संभावित, केदारनाथ में करेंगे लोकार्पण

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। उनका 14 फरवरी को यह दौरा संभावित है। चर्चा है कि इस दिन वह केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण करने के बाद रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के एलान से पहले प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड में भाजपा प्रमुख अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मांगे गए थे। इस कड़ी में शाह दो फरवरी को देहरादून आ चुके हैं। अब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है।

चर्चा है कि प्रधानमंत्री 14 फरवरी को केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। इसे लेकर उच्च स्तर पर कसरत भी चल रही है। इसके बाद वह रुद्रपुर में सभा को संबोधित कर सकते हैं।

तर्क दिया जा रहा कि गढ़वाल मंडल में शाह त्रिशक्ति सम्मेलन के जरिये लोस चुनाव में जीत का मंत्र दे चुके हैं। अब प्रधानमंत्री कुमाऊं मंडल में चुनावी शंखनाद करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम उत्तराखंड का बन रहा है। पार्टी की कोशिश है कि प्रधानमंत्री की एक सभा भी यहां करा दी जाए।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार प्रधानमंत्री का 14 फरवरी का उत्तराखंड आगमन का कार्यक्रम बन रहा है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन संभावना है कि वह इस दिन रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उत्तराखंड आएंगे भाजपा के पांच ‘संकल्प रथ’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से एक दिन पहले त्रिशक्ति सम्मेलन के दौरान प्रदेश संगठन को मिली हौसलाअफजाई का असर दिखने लगा है। रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से पार्टी के संकल्प पत्र में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के मद्देनजर ‘संकल्प रथ’ अभियान की शुरुआत करने के साथ ही पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व भी इसे लेकर तुरंत सक्रिय हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि इस अभियान के लिए दिल्ली से पांच संकल्प रथ उत्तराखंड आ सकते हैं। राज्य में इस अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की संकल्प पत्र समिति ने रविवार को एक माह तक चलने वाले व्यापक अभियान ‘संकल्प पत्र : भारत के मन की बात मोदी के साथ’ की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि इस अभियान के दौरान देशभर में जगह-जगह संकल्प रथ भेजे जाएंगे और इसके जरिये आमजन से पार्टी के संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

भट्ट के मुताबिक इस अनूठी पहल के लिए उत्तराखंड में भी पांच ‘संकल्प रथ’ आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान के लिए पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि बाद में उनके साथ अन्य लोगों को भी जिम्मेदारी देनी पड़े तो दी जाएगी।

सम्मेलन की सफलता से कांग्रेस बेचैन 

भाजपा ने शनिवार को दून में संपन्न हुए टिहरी व हरिद्वार लोस क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन के दौरान युवक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की निंदा की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि इस सम्मेलन की सफलता से कांग्रेस में बेचैनी है। सम्मेलन में 17468 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में व्यवधान के लिए कांग्रेस द्वारा युकां कार्यकर्ताओं को भेजना उसकी हताशा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह बिखरी है और उसकी कथित परिवर्तन यात्रा में यह बिखराव साफ दिखाई दे रहा है। नतीजतन, कांग्रेस की यह यात्रा फ्लाप शो साबित हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!