Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मुंबई में बोले पीएम मोदी- कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस को याद नहीं आई EVM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में न्यूमरीन लाइंस स्थित बिरला मातोश्री सभागृह में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने आपातकाल और हालिया कर्नाटक चुनाव पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने देश में एक बहुत बड़ा पाप किया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हर वक्त ईवीएम का रोना रोने वाली कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव के समय़ क्या ईवीएम याद नहीं आई?

‘युवा पीढ़ी को आपातकाल से अवगत कराना मकसद’
उन्होंने आगे कहा कि, हम केवल कांग्रेस की आलोचना करने के लिए काला दिवस नहीं मना रहे हैं। हम आज की युवा पीढ़ी को इस बात से जागरुक कराना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। युवा पीढ़ी नहीं जानती है कि आपातकाल के समय क्या हुआ था। वे नहीं जानते कि आजादी के बिना जीवन कैसा होता है। देश ने कभी नहीं सोचा था कि सिर्फ सत्ता के लालच के लिए और परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे भारत को एक जेल बना दिया जाएगा। देश के संविधान का गलत इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि अदालत में भ्रष्टाचार के आरोप उनके ही खिलाफ लगेंगे और उन्हें ही एक दिन जमानत की आवश्यकता होगी। तो अब वे न्यायपालिका महाभियोग चलाकर उन्हें डराने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी मानसिकता आज भी वही है जो आपातकाल के समय थी।

कांग्रेस ने मुसलमानों में भय पैदा किया’ 
कांग्रेस वालों ने मुसलमानों के बीच डर पैदा किया। उन्होंने ऐसा काल्पनिक भय पैदा किया कि भाजपा आएगी तो मुसलमानों को मार दिया जाएगा, दलितों के लिए मुश्किल हो जाएगी। इस प्रकार का उनका जो भाव है वह काफी खतरनाक है। जिन्होंने लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया वे दुनिया में भय पैदा कर रहे हैं कि मोदी है संविधान को खत्म कर देगा।

‘संविधान का किया बेजा इस्तेमाल’
लोगों को डर रहता था कि उनका भी नाम ‘मीसा’ में है। उनकी चतुराई देखिए सब कुछ संविधान के तहत किया गया था। एक परिवार के लिए संविधान को हथकंडे की तरह इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि मैं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर जी का सम्मान करता हूं कि उन्होंने आपातकाल के दौरान आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। वे हमारे लिए एक कठोर आलोचक हो सकते हैं लेकिन मैं उन्हें इसके लिए सल्यूट करता हूं।

गायक किशोर कुमार का जिक्र
उन्होंने प्रख्यात गायक किशोर कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि जब किशोर जी उनके लिए गाना गाने से इनकार कर दिया तो उनके फिल्म और गानों को रेडियो पर प्रसारित करने की अनुमति देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी ‘आंधी’ फिल्म से इतनी डर गई थी कि उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के भीतर ही लोकतंत्र नहीं उससे लोकतंत्र को लेकर प्रतिबद्धता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में उन लोगों से रूबरू होकर आभार व्‍य‍क्‍त किया, जिन्‍होंने आपातकाल के दौरान यातनाएं झेलीं, लेकिन ‘तानाशाही’ के आगे अपने घुटने नहीं टेके, लंबे समय तक जेल रहे, लेकिन झुके नहीं। पीएम मोदी का मुंबई एयरपोर्ट पर फूलों से स्‍वागत किया गया। भाजपा ने न्यूमरीन लाइंस स्थित बिरला मातोश्री सभागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार व अन्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर आपातकाल में तानाशाह सरकार से लड़ाई लड़ने वाले लोगों के जज्‍बे को सलाम किया।

ट्वीट कर इन्हें किया सलाम

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने 43 साल पहले लगाए गए आपातकाल का दृढ़ता से विरोध किया था। उनके संघर्षों ने तानाशाही के बावजूद लोगों की शक्ति को बरकरार रखा। भारत आपातकाल को काले अध्‍याय के रूप में याद किया जाता है, जिसके दौरान हर संस्थान को तोड़ दिया गया था और डर का माहौल बनाया गया था। न केवल लोगों, बल्कि विचारों और कलात्मक स्वतंत्रता को सत्ता राजनीति के लिए बंधक बना दिया गया था।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!