Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

“हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी को जल्‍द हराना होगा” : पीएम मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कोरोना महामारी से दूर भगाने को चलाए गए टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद देश ने इस राह में एक मील का पत्‍थर स्‍थापित किया है। ये पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश भी है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी मौजूद थे। इसके बाद उन्‍होंने हरियाणा के झज्‍जर में बने एम्‍स कैंपस में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन की शुरआत की।

इस मौके पर दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश को सौ करोड़ डोज का सुरक्षा कवच मिला है। हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी को जल्‍द हराना होगा। उन्‍होंने सौ करोड़ डोज का आंकड़ा छूने पर सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्‍होंने हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने पर भी जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि कैंसर की करीब 400 दवाओं के दाम उनकी सरकार ने कम किए हैं।

मरीजों को डाक्‍टरों को दिखाने में कोई परेशानी न आए इस पर भी सरकार ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंंने इंफोसिस फाउंडेशन का जिक्र करते हुए कहा कि ये संस्‍थाएं सेवा भाव से काम कर रही है। सेवा भाव के किसी भी मौके को हाथ से नहीं जाने दिया चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ई संजीवनी की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा और भी काम इस क्षेत्र में किए जा रहे हैं। समाज की शक्ति से हम इस लक्ष्‍य को भी जल्‍द पा सकेंगे।

उन्‍होंने ये भी कहा कि हरियाणा में उन्‍होंने एक लंबा समय काटा है। उन्‍होंंने राज्‍य सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वर्षों बाद राज्‍य को एक सशक्‍त और उत्‍तर सरकार मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्‍व में मिली है। उन्‍होंने ये भी कहा कि मनोहर लाल को वो वर्षों से जानते हैं लेकिन सीएम के तौर पर उन्‍होंने कई इनो‍वेटिव काम किए है। राज्‍य की देखादेखी केंद्र ने भी कई प्रयोग किए हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि भाजपा की सरकार ने जो लंबी सोच की नींव डाली है उसका फायदा जरूरी राज्‍य को मिलेगा।

विदित रहे कि भारत में वैक्‍सीनेशन की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी। पीएम मोदी ने इसको चरणबद्ध तरीके से देश में शुरू करवाया था। उनके मार्गदर्शन में देश ने ये कीर्तिमान स्‍थापित किया है। यहां पर एक खास बात और बता दें कि भारत ने कोरोना महामारी से उबरने में दूसरे देशों को भी पूरी मदद की है। भारत ने इसके लिए जहां खुद इनिशिएटिव लिया वहीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के गावी संगठन की मदद से भी इस काम को अंजाम दिया। वर्तमान में विश्‍व के कई देशों में भारत की बनाई वैक्‍सीन और भारत में उत्‍पादित वैक्‍सीन को दूसरे देशों में भेजा गया है।

देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान केंद्र ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 103.5 करोड़ वैक्‍सीन उपलब्‍ध करवाई थीं। अब भी राज्‍यों के पास 10.85 करोड़ वैक्‍सीन बिना इस्‍तेमाल के बची हुई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!