Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

“बजट में किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए महत्तवपूर्ण कदम” : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा। उन्होंने कहा कि ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जाब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा।

साथ ही कहा कि यह बजट वर्तमान मुद्दों को हल करता है और हमारे युवाओं के लिए एक मजबूत भविष्य का आश्वासन देता है। जिस तरह से हमारे बजट को स्वीकृति मिली है, उसने भारत के लोगों की सेवा करने के लिए हमारी आत्माओं को सशक्त बनाया है।

बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर कल विस्तार से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से देख रहा हूं, जिस प्रकार से इस बजट का हर क्षेत्र में स्वागत हुआ है, सामान्य मानवी की जो समारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसने जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।

माँ गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए महत्तवपूर्ण कदम : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

पहली बार देश में शुरू की जा रही है पर्वतमाला योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नार्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। यह योजना पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। यह हमारी सीमाओं पर बसे गांवों को और जीवंत बनाएगी।

इस बजट में कई नई पहलों की घोषणा की गई

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमारी सरकार ने एमएसएमई को समर्थन और मदद करने के लिए कई निर्णय लिए थे। अब क्रेडिट गारंटी को एक नए रिकार्ड में बढ़ा दिया गया है और इस बजट में कई नई पहलों की घोषणा की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!