Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में किसान सूर्योदय योजना सहित तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2020, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान सूर्योदय योजना, पीडियाट्रिक हार्ट अस्पताल और गिरनार रोपवे का उद्घाटन किया। दिन में सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपानी के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने हाल ही में किसान सूर्योदय योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत किसानों को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

[box type=”shadow” ]किसान सूर्योदय योजना का किया उद्घाटन 

  • गुजरात ने तो बिजली के साथ सिंचाई और पीने के पानी के क्षेत्र में भी शानदार काम किया है। बीते दो दशकों के प्रयासों से आज गुजरात उन गांवों तक भी पानी पहुंच गया है, जहां कोई पहले सोच भी नहीं सकता था: पीएम मोदी
  • गुजरात देश का पहला राज्य था जिसने सौर ऊर्जा के लिए एक दशक पहले ही व्यापक नीति बनाई थी। जब साल 2010 पाटन में सोलार पावर प्लांट का उद्घाटन हुआ था तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन भारत दुनिया को ‘वन वन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का रास्ता दिखाएगा: पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में किसान सर्योदय योजना, बिजली के क्षेत्र में बरसों से गुजरात में जो काम हो रहे थे, वो इस योजना का बहुत बड़ा आधार बने हैं। एक समय था जब गुजरात में बिजली की बहुत किल्लत रहती थी, 24 घंटे बिजली देना बहुत बड़ी चुनौती रहती थी: पीएम मोदी
  • आज गुजरात को किसान सर्योदय योजना, यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ़ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च के साथ संबद्ध पीडियाट्रिक हार्ट अस्पताल और गिरनार रोपवे मिल रहा है। ये तीनों एक प्रकार से गुजरात की शक्ति, भक्ति और स्वास्थ्य के प्रतीक हैं:  पीएम मोदी मोदी
  • पीएम मोदी ने किसान सूर्योदय योजना का उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।[/box]

[box type=”shadow” ]पीडियाट्रिक हार्ट अस्पताल का किया उद्घाटन 

प्रधानमंत्री ने यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़े बाल चिकित्सा अस्पताल का भी उद्घाटन किया। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी का 470 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया गया है। विस्तार परियोजना के पूरा होने के बाद बिस्तरों की संख्या 450 से बढ़कर 1251 हो जाएगी। यह संस्थान देश का सबसे बड़ा एकल सुपर स्पेशियलिटी कार्डियक शिक्षण संस्थान भी बन जाएगा और दुनिया के सबसे बड़े एकल सुपर स्पेशिएलिटी कार्डिएक अस्पतालों में से एक होगा।[/box]

[box type=”shadow” ]गिरनार रोपवे का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरनार रोपवे का भी शुभारंभ किया। जिसमें शुरू में 25-30 केबिन होंगे, प्रति केबिन 8 लोगों की क्षमता होगी। 2.3 किलोमीटर की दूरी तय करने में रोपवे से 7.5 मिनट का समय लगेगा। इस परियोजना की परिकल्पना दो दशक पूर्व की गई थी लेकिन हाल ही में 130 करोड़ रुपये की लागत से यह पूरी हुई है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!