Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं की सौगात दी। दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को पीएम मोदी बनासकांठा पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी बनास डेयरी संकुल में बहुद्देश्यी परियोजनाओं की सौगात दी। मंगलवार दोपहर प्रधानमंत्री जामनगर में परंपरागत औषधि के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल आयुष सेंटर की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आलू प्रोसिसंग यूनिट का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में डेयरी परिसर का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनासकांठा के दियोदर में स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से बना डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र देशवासियों को समर्पित किया। नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। नया डेयरी काम्प्लेक्स एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। इस डेयरी काम्प्लेक्स में रोजाना 30 लाख लीटर दूध को प्रोसेस किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन खोया और 6 टन चाकलेट का उत्पादन होगा। आलू प्रसंस्करण संयंत्र विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत आलू उत्पादों का उत्पादन करेगा, जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स और आलू टिक्की, अन्य चीजों के साथ पैटीज, इनका कई अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ट्रेडोस अढानम घेब्रेयेसस भी मौजूद रहेंगे। जीसीटीएम दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक केंद्र होगा। यह ग्लोबल वेलनेस के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ० पीके सिंह ने कहा कि मैं डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन की मेजबानी करने के लिए भारत सरकार को बधाई देती हूं। यह वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के लिए पारंपरिक चिकित्सा की पूरी क्षमता का उपयोग करने के उद्देश्य से एक पहल है। जामनगर में ग्लोबल सेंटर उत्कृष्टता का केंद्र होगा जो साक्ष्य और सीखने के उपयोग को बढ़ावा देगा और सुरक्षित, प्रभावी और साक्ष्य-आधारित पारंपरिक दवाएं देने में मदद करेगा। ये केंद्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों में चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों के अंतर-निर्माण की सुविधा प्रदान करेगा। यह हर उम्र के लोगों के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने और कल्याण को बढ़ावा देने के SDG 3 लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी काम करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!