Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के लाभार्थियों से किया संवाद

  • पीएम मोदी का वाराणसी की बदामी देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद
  • हमको मिल रहा है सरकार की हर योजना का लाभ : बदामी देवी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश तथा उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बदामी देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले बदामी देवी का हालचाल लिया और फिर उनके परिवार के बारे में जाना। बदामी देवी ने कहा कि उनको सरकार की हर योजना का लाभ मिल रहा है। हर महीने 35 किलो राशन भी मिलता है, जिससे कि घर के सभी सदस्य आसानी से पेट भर लेते हैं। मनरेगा में उनके पति को काम मिला है, जबकि घर में बिजली का कनेकशन है और उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर मिलने से खाना बनाने में भी काफी आसानी हो गई है।

 “परिवार में दो परानी हई। हमके सब सुविधा मिलत हव। आप के कृपा से मड़ई से पक्का घर हो गइल। हर महीने राशन मिलत हव। शौचालय, बिजली, गैस सब मिलल बा। गैस पर दाल, रोटी, बुझिया सब बनाई ला। प्रधानमंत्री ने जब पूछा कि आने पर खाना खिलाओगी तो बोली कि हम सब वोट देके जियावत रहब। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चो को जरूर पढ़ाएं। प्रणाम कर बात समाप्त हुई।” : बदामी देवी 

नीति आयोग की ओर से देश के पहले प्रस्तावित माडल ब्लाक सेवापुरी के भीषमपुर गांव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को वर्चुअल संवाद के दौरान बदामी देवी हाथ मे माइक लेकर एलइडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री से बात कर रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के दौरान बदामी देवी के परिवार में भी काफी उत्साह का माहौल था और गांव में भी रौनक थी। बदामी देवी और उनके पति खुलचन मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में चार लड़की व तीन लड़के हैं। लड़कियों की शादी हो चुकी है। इनके परिवार में आमदनी का जरिया मजदूरी ही है। सरकारी सुविधा के तहत सीएम आवास के तहत आवास बना हुआ है। घर में शौचालय है। प्रधानमंत्री ने कुशीनगर की अमलावती देवी, झांसी के पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बबीता यादव व सहारनपुर की कमलेश से भी संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर की कमलेश से पूछा- “मकान अपने तरीके से बनवाया या किसी अफसर ने जबरन बनाया”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर के गांव पहासू की रहने वाली कमलेश से बात की। उन्होंने कमलेश से सबसे पहले पूछा कि राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। कमलेश ने जवाब दिया कि राशन समय पर मिल रहा है। पीएम ने पूछा कि क्या आप को सरकार की तरफ से मकान भी बनवाया गया है या नहीं। कमलेश ने कहा कि मकान बन गया है।

पीएम ने पूछा आपका मकान आपकी मर्जी के अनुसार बनाया गया है या किसी सरकारी अफसर ने जबरदस्ती अपने तरीके से बना दिया है। कमलेश ने कहा की उसी की मर्जी से मकान बना है। प्रधानमंत्री की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही। कमलेश ने कहा हां मिल रहा है। कमलेश से करीब दो मिनट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में जुड़े। अयोध्या में उनके मुख्यमंत्री के साथ में जनप्रतिनिधि तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कई लाभार्थी भी है। प्रधानमंत्री ने पांच जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश की 79612 राशन दुकानों में से प्रत्येक में कम से कम 100 लोगों को मुफ्त में अनाज वितरित किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 80 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!