Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पीएम मोदी स्वंय को विष्णु के 11वें अवतार घोषित करने पर तुले- कांग्रेस

उत्तराखण्ड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद- बूथ लेवल पर जुटने से ही जीत मिलेगी- खड़गे

राहुल गांधी को सत्ता रही भाजपा, हम डरेंगे नहीं

कांग्रेस को भाजपा से देशभक्ति का पाठ सीखने की जरूरत नहीं

अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर, जोशीमठ आपदा का मुद्दा उठाया

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के कार्यों को गिनाते और भाजपा को घेरते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। अपने भाषण में अंकिता भंडारी मर्डर, अग्निवीर व जोशीमठ आपदा के विशेष तौर पर जिक्र किया। यहां आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन में खड़गे ने कार्यकर्ताओं को मेहनत से चुनाव में जुटने की अपील की। उन्होंने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। आने 40 मिनट के सम्बोधन में खड़गे ने कहा कि एकजुट होकर बूथ लेवल पर काम करने से ही जीत हासिल होगी। उन्होंने अपने भाषण में फौजी बहुल उत्तराखण्ड में भाजपा की अग्निवीर योजना की जमकर आलोचना की। खड़गे ने कहा कि अग्निवीर योजना में चार साल के बाद युवा सड़क पर आएगा। नौजवानों के पास नौकरी नहीं। भाजपा युवाओं के साथ धोखा कर रही है। युवाओं को तंग कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में 30 लाख पद रिक्त हैं। पीएम मोदी को नौकरी प्राप्त युवाओं के साथ फोटो खिंचवाने से बेहतर इन रिक्त पदों पर नौकरी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा के 2 करोड़ नौकरी व बैंक खाते में 15 लाख रुपए आने के वादे जुमले साबित हुए। उन्होंने कहा कि यही झूठ पीएम मोदी की गारंटी है। खड़गे ने दून के बन्नू स्कूल के मैदान में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन में पीएम मोदी व भाजपा पर प्रहार करने के साथ कांग्रेस के कार्यों को गिनाया। उत्तराखण्ड की धरती पर अपने पहले सम्बोधन में खड़गे ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हत्याकांड से जुड़े सभी सबूत नष्ट कर दिए। यह हत्याकांड किसने किया। यह केस हल नहीं हुआ।

खड़गे ने कहा कि भाजपा पार्टी की यात्रा में दक्षिण में कोई बाधा नहीं आयी । लेकिन भाजपा राहुल गांधी को सताने में लगी है। आसाम में भाजपा की सरकार है। वहां प्रवेश करते ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पत्थर मारे। पोस्टर फाड़े। लेकिन इससे हम डरेंगे नहीं। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के सपने में रोज नेहरू जी आते हैं लेकिन राहुल गांधी तो इन्हें सोने ही नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी विष्णु के 11वें अवतार घोषित करने पर तुले हैं। और धर्म के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश फिर शुरूहो गयी है।

मोदी खुद ले रहे क्रेडिट

कांग्रेस नेता ने कहा कि फौजी देश की सीमा पर खड़े होकर देश को बचाते हैं। लेकिन पीएम मोदी देश को बचाने का क्रेडिट स्वंय ही ले रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में संविधान व लोकतंत्र को बचाया। इसीलिए मोदी भी पीएम बन पाए।

कांग्रेस ने देश के लिए दी कुर्बानी

खड़गे ने कहा कि देश की एकता के लिये इंदिरा,राजीव ने जान दी। आजादी में कांग्रेस नेता जेल में रहे। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा विचारधारा के कितने नेता आजादी केआन्दोलन में शहीद हुए या जेल गए। कांग्रेस के लोग घर छोड़ सड़क पर आए। फांसी पर चढ़े। कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ सीखने कीजरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि इनके लोग ब्रिटिश काल में सरकारी नौकरी कर रहे थ्रे। गांधी जी 1942 का आंदोलन चलाया और ये लोग ब्रिटिश सरकार से सरकारी नौकरी मांग रहे थे।

कांग्रेस की उपलब्धि गिनाईं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत का नारा देते हुए कल कारखाने खोले। हरित क्रांति की। कांग्रेस ने NIT, aiims iim, भेल, HAL BEL, ongc, Gail, Sail का निर्माण किया। मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, आरटीआई योजनाएं दी। कांग्रेस के राज में गैस सिलिंडर 400 रुपए था। आज 1 हजार हो गया। महंगाई में देश को डुबो रहे हैं। भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर वोट ले रही है और देश को बेच रही है।

विदेश नीति पर कठघरे में खड़ा किया

खड़गे ने पाक व चीन के साथ पीएम मोदी के रिश्तों पर भी प्रहार किए। कहा कि चीन अरुणाचल व लद्दाख में कब्जा कर रहा है। और एक समय पीएम मोदी चीन के शासकों के साथ झूला झूल रहे थे। सम्बोधन की शुरुआत में खड़गे ने कहा कि आजकल मोदी जी से हेलीकॉप्टर में चढ़ने व उतरने की परमिशन लेनी पड़ती है। ये लोग हमारे कार्यक्रमों में बाधा डालते हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन ने प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व सीएम हरीश रावत,यशपाल आर्य,करण मेहरा, प्रीतम सिंह ,हरक सिंह रावत,तिलकराज बेहड़, शूरवीर सिंह सजवाण, पार्टी विधायक समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन का संचालन उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया। सम्मेलन में 13 जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते नजर आए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!