Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तारीफ के साथ धामी को नया लक्ष्य सौंप गए मोदी

  • युवा मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा, भविष्य ले लिए की अपेक्षाएं
  • बोले, राज्य गठन के 25वें वर्ष तक उत्तराखण्ड को ले जाएं बुलंदियों तक

[highlight]दिया आश्वासन : केंद्र करता रहेगा उत्तराखण्ड का सहयोग[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ऋषिकेश पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री द्वारा की गई तारीफ से धामी का सियासी कद बढ़ा तो बढ़ा ही, मोदी ने उन्हें एक बड़ा लक्ष्य भी दे दिया, वो है उत्तराखण्ड को बुलंदियों तक पहुँचाना।

तीन महीने पहले की ही तो बात है, भाजपा हाईकमान ने युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। धामी भी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में जुट गए। अब तक के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कम समय में ही धामी ने जता दिया है कि प्रबल इच्छाशक्ति और कार्यसंस्कृति के दम पर राजकाज में सुधार लाया जा सकता है। तमाम लोकप्रिय फैसलों से जनता का उन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।

धामी की ऐसी छवि बनी है कि वो कड़े फैसले लेने में हिचकते नहीं हैं और नई लीक बनाने की भी कोशिश करते हैं। संभवतया इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को अपना ‘मित्र’ बताया।

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘उत्तराखण्ड में युवा और ऊर्जावान टीम है। अगले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड अपने गठन के 25 वर्ष में प्रवेश करेगा। उस समय तक उत्तराखण्ड को किस ऊँचाई पर पहुँचना है, यह तय करने का अभी सही समय है। केंद्र सरकार यहाँ की युवा टीम का पूरा सहयोग कर रही है और करती रहेगी’।

साफ है कि पीएम मोदी मुख्यमंत्री धामी से खासे प्रभावित हैं और उनसे भविष्य के लिए उनकी कुछ अपेक्षाएं भी हैं। मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उत्तराखण्ड के आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा दारोमदार मुख्यमन्त धामी के ऊपर ही रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!