Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में ‘किसान कल्याण’ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया, किसानों के खातों में किए जा रहे हैं 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। देश में जारी किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के रायसेन में ‘किसान कल्याण’ कार्यक्रम में किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों को सौगात

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण मध्य प्रदेश के किसानों को नुकसान हुआ, आज 35 लाख किसानों के खातों में 16000 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में कोई बिचौलिया नहीं है, सीधे सरकार से किसानों को मदद की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज किसान क्रेडिट हर किसी को मिल रहा है, इससे किसानों को कर्ज के मामले में कुछ आसानी हुई है।
  • किसान सम्मेलन पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य स्तरीय कार्यक्रम रायसेन में हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा ले रहे हैं।  इस दौरान करीब 1660 करोड़ रुपये 35 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। किसानों की फसलों को विभिन्न वजहों से जो नुकसान हुआ, राज्य सरकार की ओर से उसकी भरपाई की जा रही है
  • मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान महासम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। आयोजन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद हैं। महासम्मेलन में भाग लेने के लिए राज्य के सभी 52 जिला मुख्यालयों में लगभग 1,000 किसान उपस्थित हैं, जबकि राज्य के सभी 313 जनपद पंचायतों में लगभग 500 किसान उपस्थित हुए हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद और जन प्रतिनिधि मौजूद हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। सम्मेलन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के साथ अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। रायसेन में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में 20 हजार किसान हिस्सा लेंगे। वहीं, जिला और ब्लाक स्तर पर भी सम्मेलन होंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने एक संबोधन में कहा था कि किसानों को साजिश के तहत गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बिना कांग्रेस का नाम लिए कहा कि विपक्ष किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसपास जमा हुए किसानों को साजिश के तहत गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में रहते हुए किसानों का भला नहीं कर पाए वे अब उन्हें गुमराह कर भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं दोहराना चाहता हूं कि मेरी सरकार किसानों की सभी आशंकाओं का समाधान करने के लिए 24 घंटे तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!