Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँविदेश

पीएम इमरान खान ने पाकिस्‍तान के राजनीतिक हालात के लिए विपक्ष के साथ-साथ अमेरिका पर भी उठाई अंंगुली

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को नेशनल असेंबली के डिप्‍टी स्‍पीकर द्वारा खारिज करने के बाद राजनीतिक बवाल काफी बढ़ गया है। इमरान खान लगातार इसको विदेशी ताकत द्वारा विपक्ष के साथ मिलकर रची गई एक साजिश बता रहे हैं। रविवार को डिप्‍टी स्‍पीकर कासिम सूरी के दिए गए फैसले के बाद से पाकिस्‍तान में राजनीतिक सरगर्मियां भी काफी तेज हो गई है। इस बीच एक नाम भी काफी तेजी से सुनाई दे रहा है। इस नाम का जिक्र प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सांसदों को संबोधित करते हुए भी किया है। उन्‍होंने इस साजिश के पीछे एक अमेरिकी का नाम लिया है जिसका नाम डोनाल्‍ड लू है। 

पीएम इमरान खान के पीएम आफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया गया है‍ जिसमें पीएम के संबोधन की क्‍लीपिंग को दिखाया गया है। इसमें पीएम ने कहा है कि पिछले दिनों पाकिस्‍तान के नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल की बैठक हुई थी। उसमें इसके सदस्‍यों के पास में पाकिस्‍तान के राजदूत और अमेरिकी अधिकारी डोनाल्‍ड लू के बीच हुई बैठकों का पूरा ब्‍यौरा था। सिक्‍योरिटी काउंसिल की बैठक में मौजूद अधिकारियों के पास इस बैठक के मिनट्स भी थे। इसके अलावा इसमें अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की साजिश रची जा रही है और इसमें सीधेतौर पर विदेशी ताकत शामिल हैं। 

अपने संबोधन में उन्‍होंने ये भी कहा कि पाकिस्‍तान में लगातार विपक्ष के नेताओं की अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों से होती रही हैं। उनके मुताबिक इस तरह की मुलाकात आमतौर पर कभी-कभी हालचाल लेने तक सीमित होती हैं। लेकिन पिछले दिनों जो कुछ हुआ वो इससे कहीं अधिक था। इस तरह की मुलाकातों की संख्‍या काफी अधिक थी। ये इस बात का सबूत है कि पाकिस्‍तान की सरकार को गिराने की साजिश काफी तेजी से चल रही थी। 

पीएम इमरान खान ने ये भी कहा कि अब तक विपक्ष इस बात को नहीं समझ पा रहा है कि आखिर ये क्‍या और क्‍यों हुआ। इमरान ने कहा कि जब नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल ने साफ कर दिया कि इस अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लाने में विदेशी ताकत का हाथ था, तो फिर किसी भी सवाल जवाब की जरूरत ही नहीं होती है। न ही ये कहने की जरूरत है कि हमारे पास नेशनल असेंबली में कितने नंबर थे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!