Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए नई कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2020, शुक्रवार। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इन उत्पादों की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी की है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने के चलते हुई है। शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल WTI 45.02 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल 47.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा है। माना जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमतें जल्द ही 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकती हैं। दरअसल, कोरोना वैक्सीन के विकास को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से क्रूड मार्केट में मांग बढ़ी है, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

देश के अन्य बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 

मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 88.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़ोत्तरी के साथ 78.38 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल 84.91 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.30 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल का भाव बढ़त के साथ 84.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शुक्रवार को बढ़त के साथ 82.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.19 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को पेट्रोल 78.85 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.61 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.28 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बेंगलुरु में शुक्रवार को पेट्रोल 84.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.18 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 83.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.43 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 81.40 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.07 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!