Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

देश में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी, जानिए नए रेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे यह 85.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव भी 25 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 75.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस तरह दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण तेल उत्पादक देशों में कम उत्पादन होने के चलते ईंधनों की कीमतों में तेजी आ रही है। उन्होंने कहा कि मांग और आपूर्ति में संतुलन बिगड़ जाने के कारण कीमतों में तेजी आ रही है। आइए अब देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव जानते हैं।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 91.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 82.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में डीजल की कीमत इस समय रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। उधर चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 87.85 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी बढ़त के साथ 80.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बेंगलुरु की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 88.07 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 79.94 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में मंगलवार को पेट्रोल तेजी के साथ 86.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 78.97 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल का भाव बढ़ोत्तरी के साथ 87.71 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल तेजी के साथ 80.52 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल मंगलवार को 84.75 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 75.75 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.04 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी तेजी के साथ 75.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 84.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल बढ़त के साथ 75.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम में मंगलवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 83.36 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.98 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!