Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आयी गिरावट, जानिए क्या है भाव

देश के विभिन्न शहरों में Petrol Price में पांच दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल का दाम पिछले कई दिन से तीन माह के न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। डीजल के दाम में भी मंगलवार को पांच पैसे तक की कमी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पांच पैसे सस्ता होकर 71.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। शहर में Diesel Price पांच पैसे घटकर 64.65 रुपये प्रति लीटर की दर पर है।

गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाने होंगे 73.69 रुपये

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का दाम घटकर 73.82 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। नोएडा में Diesel Rate भाव कमी के साथ 64.97 रुपये प्रति लीटर रह गया। गाजियाबाद में पेट्रोल का भाव 73.69 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया। डीजल की कीमत 64.84 रुपये प्रति लीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी से लगने वाले एक अन्य शहर गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल का मूल्य 64.08 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

मुंबई में चार पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

मायानगरी मुंबई में भी Petrol Rate में चार पैसे की कमी दर्ज की गई। शहर में पेट्रोल का मूल्य मंगलवार को 77.56 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया। डीजल के मूल्य में भी पांच पैसे की गिरावट दर्ज की गई। शहर में एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 67.75 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे की भाव कमी दर्ज की गई। शहर में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 77.53 रुपये चुकाने होंगे। शहर में एक लीटर डीजल का भाव घटकर 66.97 रुपये प्रति लीटर रह गया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई और वह 74.68 रुपये के स्तर पर रह गया। शहर में डीजल का भाव 68.27 रुपये प्रति लीटर पर रह गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!