Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

 प्रयागराज में मरीज के साथ आए लोगों ने जूनियर डॉक्‍टर के साथ की मारपीट, जूनियर डॉक्‍टर विरोध स्‍वरूप बैठे धरने पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, प्रयागराज। प्रयागराज में एसआरएन अस्‍पताल के डॉक्‍टर धरने पर बैठ गए हैं। किसी मरीज के साथ आए लोगों ने जूनियर डॉक्‍टर से मारपीट की। इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार की सुबह जूनियर डॉक्‍टर विरोध स्‍वरूप धरने पर बैठ गए हैं। इससे अस्‍पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। जूनियर डॉक्‍टरों को मनाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के वार्ड एक में जूनियर डॉक्टर राजीव को मरीज के तीमारदारों ने पीटा। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवा ठप करके हंगामा किया। इससे वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिवार के लोग परेशान हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्‍होंने किसी तरह डॉक्टरों को मनाया।

कोरोना वायरस संक्रमण काल में मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के स्वरूप रानी अस्पताल (एसआरएन) को इन दिनों कोविड-19 अस्‍पताल बनाया गया है। यहां गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि किसी मरीज के साथ आए लोगों ने जूनियर डॉक्‍टर से विवाद के बाद मारपीट की। इसका पता चलने पर अन्‍य जूनियर डॉक्‍टरों में आक्रोश व्‍याप्‍त हो गया।

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं बाधित करके जूनियर डॉक्‍टर धरने पर बैठ गए हैं। इसका पता चलने पर प्रशासनिक, स्‍वास्‍थ्‍य और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित जूनियर डॉक्‍टरों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं रुकने से एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती अन्‍य गंभीर मरीजों के परिवार के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!