Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

एनकाउंटर पर खुशी से झूम उठे हैदराबाद के लोग

हैदराबाद की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या से देशभर में गम और गुस्से का माहौल है, लेकिन आरोपितों को हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इसके बाद से देशभर में खुशी का माहौल है। दून में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आरोपितों के मारे जाने की खबर मिलते ही लोगों ने टीवी और फोन पर घटना पर अपडेट लेना शुरू कर दिया। एनकाउंटर की पुष्टि के बाद दून में कई संगठनों ने मिठाई बांटी। शिक्षण संस्थानों में भी इसे लेकर खुशी मनाई गई। हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई को लोगों ने नजीर बताया।

लैंसडौन चौक पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद पुलिस का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा अपराध करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होना जरूरी है। इस दौरान विजेंदर सिंह, कृपाल सिंह, सजीव कुकरेजा, विजय फौजी, मनोज राणा, राजीव कनौजिया, रवि, आकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

उधर, उत्तराखंड मूल अधिकार सुरक्षा परिषद ने विशेष बैठक आयोजित कर पुलिस की कार्रवाई पर खुशी मनाई। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एचएस राठौर ने कहा कि न्याय प्रणाली को इससे मजबूती मिलेगी। देश की महिलाओं के लिए यह तोहफे की तरह था। परिषद ने उन्नाव में युवती के साथ हुई घटना के आरोपितों के साथ भी ऐसा ही सलूक करने की मांग की। इस अवसर परिषद के संरक्षक डॉ. रामपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मनीराम गिरी, महासचिव एसएस चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दिन भर रही चर्चा

दून में पूरे दिन हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई की चर्चा होती रही। सरकारी और निजी दफ्तरों से लेकर पार्क, चाय व नाई की दुकानों में भी लोग इस मामले पर चर्चा करते नजर आए। अधिकांश लोग पुलिस की वाहवाही कर रहे थे। वहीं, कई लोग इस पर सवाल उठाते भी नजर आए। उनका कहना था कि इसमें एनकाउंटर नहीं, कोर्ट का फैसला ठीक न्याय होता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!