Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक कैमिकल फैक्टरी में गैस का रिसाव, अफरातफरी का माहौल, लोगों को सांस लेने में परेशानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2021, शुक्रवार, मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर में वीरवार रात एक कैमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव के कारण अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। ये घटना वीरवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर हुई थी। गैस रिसाव होने से वहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी  फायर ब्रिगेड को दी गई, रात करीब 11 बजकर 24 मिनट पर गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया। ठाणे नगर निगम के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में हैं इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय काफी संख्‍या में लोग फैक्‍टरी में काम कर रहे थे कि तभी अचानक उन्‍हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। बाद में पता चला कि पास कैमिकल फैक्‍टरी में गैस लीक हो रही है। यह घटना एक डॉग फूड कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड और बेंज़िल एसिड के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुई थी। इससे निकले धुएं की वजह से पूरा वातावरण धुंधला हो गया था। घटना के तुरंत बाद ही बदलापुर दमकल कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। रात करीब साढ़े 11 बजे तक इस घटना पर काबू पाया लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र से गैस रिसाव की खबरें आती रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!