Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

स्थानीय निकाय चुनाव : गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च 2021, मंगलवार। गुजरात में  81 नगरपालिका, 31 जिला पंचायत तथा 231 तहसील पंचायत के 22174 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम से खुलेगा। गुजरात के 23932 मतदान केंद्रों पर रविवार को हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। महानगरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान अच्छा रहा है। शहरों की अपेक्षा पंचायत व पालिका चुनाव में मतदान 15 फीसदी से भी अधिक रहा। महानगरपालिका का औसत मतदान जहां 46 फीसदी रहा वहीं पंचायत में पालिका में मतदान का औसत 66 के करीब रहा।

स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य भर में करीब एक लाख पुलिस तथा अर्द्ध सैनिकबलों के जवान तैनात करने पड़े। पुलिस ने बेरोकटोक तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए राज्य भर में करीब एक लाख 80 हजार असामाजिक तत्व को पाबंद किया है वही करीब 50,000 लाइसेंस शुदा हथियारों को चुनाव से पहले जमा करा लिया थे।

9:30 AM :  गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई। उसके पश्‍चात 9 बजे से इवीएम से हुए वोटों की गिनती जारी है।

9:56 AM : पंचायत चुनाव का औसत मतदान 66. 76% रहा जबकि नगरपालिका का औसत मतदान 59.05 रहा। वडोदरा जिले में सबसे अधिक 73.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि हमारे लिए में सबसे कम 55% मतदान रिकॉर्ड किया। इस चुनाव में 18245 मतगणना केंद्रों  में सुरक्षाकर्मी कार्यरत है राज्य के 542 मतगणना केंद्रों पर गणना शुरू हो चुकी है।

10:10 AM : 4 जिला पंचायत में भाजपा ने बढ़त बनाई जबकि तीन नगर पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 13 तहसील पंचायत में भाजपा जबकि दो तहसील पंचायत में कांग्रेस आगे।

10:35 AM : भरूच तथा गोधरा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की मौजूदगी के चलते जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई है। अहमदाबाद में आइएमआइएमए जमालपुर की चार तथा मकतमपुरा में  सीट जीतकर कांग्रेस से अहमदाबाद महानगरपालिका की 7 सीट छीन ली थी।

10:46 AM : आम आदमी पार्टी ने भी अमरेली में आणंद में एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में कांग्रेस से 27 सीट जीतकर उसका सफाया कर दिया था, सूरत महानगर पालिका में भाजपा पुन: सत्तासीन हुई लेकिन प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आम आदमी पार्टी उभरकर सामने आ चुकी है।

11:08 AM : जिला पंचायत की 980 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें 48 सीट पर भाजपा 4 सीट पर कांग्रेस तथा 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। तहसील पंचायत की 4774 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें से 338 पर भाजपा 85 पर कांग्रेस तथा 17 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों की मतगणना शुरू हुई जिसमें से 310 पर भाजपा 41 पर कांग्रेस तथा 20 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

11:25AM : जिला पंचायत की 980 सीटों में से 133 पर भाजपा,  28 पर कांग्रेस तथा 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं। तालुका पंचायत की 4774 सीटों में से 587 पर भाजपा 180 पर कांग्रेस तथा 28 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों में से 559 पर भाजपा, 125 पर कांग्रेस तथा 38 पर अन्य आगे चल रहे हैं। अन्य में निर्दलीय तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शामिल है।

11:30AM : अब तक आए रुझाान 

जिला पंचायत (980) 

  • भाजपा  143,
  • कांग्रेस    32
  •  अन्य      28

तहसील पंचायत (4774)

  • भाजपा    655
  • कांग्रेस     203
  • अन्य          33

नगरपालिका (2720) 

  • भाजपा            640
  • कांग्रेस             136
  •  अन्य                  37

11:50 AM : अमरेली, आणंद के बाद जामनगर तथा जूनागढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने खाता खोला। पालिका  व पंचायत की 80 फ़ीसदी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 2015 के चुनाव के मुकाबले बहुत पीछे चल रही है तथा महानगरपालिका की तरह पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार मिलती नजर आ रही है।

 12:28 PM : गुजरात में जिला पंचायत तहसील पंचायत तथा नगरपालिका की 8474 सीटों में से अब तक भाजपा 2300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस 520 सीटों पर आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर जबकि 24 सीट पर अन्य बढ़त लिए हुए हैं। पंचायत में पालिका चुनाव कि कई सीटों का परिणाम आ चुका है 80 फ़ीसदी सीटों पर भाजपा के प्रत्यागुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम पर पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरूशी विजेता रहे जबकि आम आदमी पार्टी  भी शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

12:30 PM :  कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील 1:30 बजे बाद कभी भी पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने की सूचना दे दी गई है कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पंचायत व पालिका चुनाव में बुरी तरह पस्त हुई कांग्रेस के लिए मोरबी जिले की मालिया मियाना नगर पालिका से बहुत अच्छे समाचार आए हैं। इस नगरपालिका की सभी 24 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है कांग्रेस नगर पालिका पर पूरी मजबूती के साथ काबिल हो चुकी है।

12:45 PM : भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील के गृह जिले नवसारी की गणदेवी नगर पालिका में सभी 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व मंत्री ज्योति देसाई भी चुनाव हारी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!