Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद पॉजिटिव होने की जानकारी स्वयं ट्वीट कर दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए हैं। कोरोना के दूसरे वेब से भी महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जहां रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, आर. माधवन और आमिर खान के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर ने सभी को चौंकाया दिया था। वहीं अब बॉलीवुड दिग्गज एक्टर परेश रावल भी कोरोना से संक्रिमत हो गए हैं। खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खदु एक्टर ने ट्वीट कर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एक्टर परेश रावल ने शुक्रवार को एक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने की बात बताई। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘ दुर्भाग्य से मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे निवेदन है कि कृपया अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करा लें।’ ये खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए और सभी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे।

65 वर्षीय एक्टर परेश रावल ने 9 मार्च 2021 को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने वैक्सीन लेने के बाद भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी। वहीं अब एक्टर के कोविड पॉजिटिव की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार वालों बल्कि उनके दोस्तों और फैंस को हैरान कर दिया।

विदित रहे कि हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिज़ाइन विक्रम फड़नीस भी कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। विक्रम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर ख़ुद इस बात की जानकारी दी थी कि उनका कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद उन्होंने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है। विक्रम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये जानकारी देते हुए लिखा है, ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे आसपास रहे हैं वो भी जल्द ही अपना कोविड टेस्ट करवा लें। फिलहाल मैंने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहा हूं’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!