Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

भारत में जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाक उच्‍चायोग के दो अफसरों के बचाव में उतरा पाकिस्‍तान

भारत में जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाक उच्‍चायोग के दो अफसरों को तत्‍काल देश छोड़ने के फैसले पर पाकिस्‍तान ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय ने कहा है हम भारत के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए  इसकी निंदा करते हैं। पड़ोसी मुल्‍क ने कहा भारत के सारे तर्क निराधार है और हम इसे अस्‍वीकार करते हैं। पाकिस्‍तान सरकार ने कहा कि हमारे उच्‍चायोग के दोनों अफसर बेगुनाह है और उनको बेवजह फंसाया जा रहा है। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि भारतीय कार्रवाई कूटनीतिक संबंधों और राजनयिक मानदंडों पर वियना कन्वेंशन का स्‍पष्‍ट उल्‍लंघन है।

बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्‍तान के दो आइएसआइ एजेंटों को भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के गोपनीय दस्तावेजों के साथ को गिरफ्तार किया है। भारतीय एजेंसियों ने दोनों पाकिस्‍तान एजेंटो उस समय रंगे हाथों पकड़ा, जब वह एक भारतीय से इन दस्तावेजों के बदले उसे पैसा दे रहे थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान उच्चायोग में अधिकारी थे और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करते थे। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तस्‍दीक कर रही है कि उनके पास कौन से अन्‍य अहम दस्‍तावेज है और उनका संपर्क किन लोगों से है।

पूछताछ के दौरान मिले अहम सुराग, आधार कार्ड निकला फर्जी 

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने पहले फर्जी आधार कार्ड दिखाकर भारतीय नागरिक होने का दावा किया। संदेह होने पर जब उनके आधार कार्ड की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियांं चौकस हो गई। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों ने पाकिस्‍तानी नागरिक होने की बात कबूल की। उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि दोनों पाकिस्‍तान उच्‍चायोग के अधिकारी हैं और आइएसआइ के लिए काम करते हैं। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के संपर्क में आने के बाद वे अक्सर उन्हें निशाना बनाने के लिए पैसे या अन्य साधनों का इस्तेमाल कर उन्हें फुसलाते हैं। फिर बहुमूल्य जानकारी हासिल करने के लिए उनके साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने के लिए प्रयास करने की कोशिश करते हैं।

सैन्य खुफिया एजेंसी के रडार पर थे दोनों अफसर 

जासूसी में शामिल दोनों अधिकारियों के नाम क्रम से आबिद हुसैन और मुहम्‍मद ताहिर है। दोनों नई दिल्‍ली स्थित पाकिस्‍तान उच्‍चायोग के अफसर हैं। । सैन्य खुफिया एजेंसी के अनुसार, दोनो संदिग्‍ध थे और जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ये दोनों अधिकारी लगभग एक साल से उनके रडार पर थे। भारतीय सैन्‍य खुफ‍िया एवं आइबी की टीम ने दोनों के पास से सुरक्षा के अहम दस्‍तावेज जब्‍त किए हैं। उनके पास फर्जी आधार कार्ड के अलवाा एक iPhone भी बरामद हुआ है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!