Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगत

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना, बेहतर है भारतीय टीम

पाकिस्तान की टीम बीती सदी के अंतिम दशक में बेहतर थी लेकिन अब भारतीय टीम हमसे अच्छी है और यही वजह है कि वे जीत रहे हैं।

मैनचेस्टर। भारत से मिली हार को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की जमकर आलोचना हो रही है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या इतने साल में भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का रोमांच खत्म हो गया है तो सरफराज ने कहा कि हम दबाव का ठीक से सामना नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह के मैचों में दबाव का सामना करने वाली टीम जीतती है। पाकिस्तान की टीम बीती सदी के अंतिम दशक में बेहतर थी लेकिन अब भारतीय टीम हमसे अच्छी है और यही वजह है कि वे जीत रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान ने अपनी टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी लेकिन सरफराज ने पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि तीनों विभागों में नाकामी के कारण उनकी टीम हारी। सरफराज ने कहा कि पूरी टीम तीनों विभागों में अच्छा नहीं खेल पा रही है। यदि आप क्षेत्ररक्षण की बात करें तो विराट कोहली ने भी कहा था कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। पिच पर नमी थी लिहाजा मैंने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया लेकिन गेंदबाज अनुशासित प्रदर्शन नहीं कर सके। उधर, टीम की फिटनेस के सवाल पर सरफराज ने कहा कि किसी के साथ फिटनेस का कोई मसला नहीं था।

इमाद वसीम को पेट संबंधी तकलीफ थी लेकिन बाकी सभी ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था। अब हारने पर तो आप कोई भी मसला उठा सकते हैं। सरफराज ने आने वाले चार मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उधर, पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अपनी टीम की हार पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही निराशाजनक है। बारिश के बाद जब हम दोबारा खेलने आए तो हमारे पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं था। अब इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हमारे पास गलती करने की कोई संभावना नहीं बची है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!