Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

महंगाई और GST दरों के मुद्दों पर विपक्ष ने संसद में किया जोरदार हंगामा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह को पूरे सप्ताह के लिए किया गया निलंबित

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था। लेकिन आठ दिन के बाद भी संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा है कि संसद में महंगाई के मुद्दे पर जल्द ही चर्चा होगी। उनके मुताबिक, वित्त मंत्री सीतारमण जो Covid-19 से पीड़ित थी, वह एक या दो दिन में वापस आएंगी, फिर सरकार महंगाई के मुद्दे को लेकर सदन में चर्चा करेगी।

आज भी लोकसभा व राज्यसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह को सदन में हंगामा करने पर मानसून सत्र की कार्यवाही से पूरे सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के उपसभापति ने उनके निलंबन की जानकारी दी। साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। वहीं, विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।

इस दौरान निलंबित किए गए 23 सांसदों के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर कामकाज को स्थगित करने का नोटिस दिया है।

इस दौरान राज्यसभा में हंगामा करने पर TMC समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों पर कार्रवाई की गई। 19 सांसदों को संसद की एक सप्ताह की कार्यवाही से निलंबित कर दिया है। जिस पर आज संसद में हंगामा देखने को मिला। वहीं, सरकार लगातारा विपक्ष से सदन की कार्यवाही को चलने देने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद संसद के मानसून सत्र में हंगामा जारी है।

सांसदों ने दिया नोटिस

  • गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज ठप करने का नोटिस है।
  • कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
  • गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने राज्यसभा में कामकाज ठप करने का नोटिस दिया है।

कांग्रेस के चार सदस्यों को पूरे सत्र के लिए किया गया निलंबित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के चार सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान चारों सदस्य नारेबाजी और सदन के भीतर तख्तियां लहरा रहे थे। जिसके बाद चारों सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से सदन में नारेबाजी और तख्तियां नहीं लाने की अपील की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!