Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2021, गुरुवार, राजौरी। जिला राजौरी के सीमांत थन्नामंडी सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सुबह से जारी मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

हालांकि इस ऑपरेशन में सेना के जूनियर कमीशन आफिसर (जेसीओ) समेत दो जवान भी शहीद हो गए। मुठभेड़ अभी भी जारी है और नियंत्रण रेखा से सटे इन जंगलों में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना है। फिलहाल आतंकवादियों को घेरने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों की सूचना के बाद पुलिस व सेना द्वारा थन्नामंडी सेक्टर के करयोट कलास इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

इस दौरान सेना का एक जेसीओ व एक अन्य जवान घायल हो गए। आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देने के साथ जवानों ने घायल दोनों जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया परंतु दोनों ने इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद सेना एक आतंकी को मार गिराने में सफल रही।

आतंकियों को घेरने के लिए पुलिस व सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करयोट कलास इलाके में आज तड़के कुछ लोगों ने संदिग्ध लोगों को देखा। लोगों इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना के आधार पर पुलिस व सेना का दल इलाके में पहुंच गया और सीमा से जुड़े जंगल में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

सेना के जवानों को अपने नजदीक आता देख आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जेसीओ समेत एक अन्य जवान को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने भी दोनों का इलाज शुरू कर दिया परंतु इस बीच जख्मों का ताव न सहते हुए जेसीओ ने दम ताेड़ दिया। जबकि दूसरे जवान का इलाज चल रहा है।

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। सूत्रों का कहना है कि जंगल में दो से तीन आतंकी हो सकते हैं। जंगल घना होने की वजह से आतंकियों तक पहुंचने में मुश्किल पेश आ रही है। आतंकी फरार न हो इसके लिए सुरक्षाबल उनकी घेराबंदी करने का प्रयास कर रहे हैं।

आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में इजाफा करने के लिए पिछले एक माह के भीतर जिला राजौरी और पुंछ में आतंकवादी घुसपैठ हुई है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 6 अगस्त को इसी इलाके मेंं दो आतंकवादियों को ढेर किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!