Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

धामी-2.0 सरकार का एक माह का कार्यकाल पूर्ण, इस दौरान किए गए चार बड़े एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून।पुष्कर सिंह धामी सरकार का एक माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस एक माह की अवधि में सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार के साथ पारदर्शी प्रशासन देने का संदेश दिया। साथ में समान नागरिक संहिता को लागू करने और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पुख्ता करने को व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का संकल्प दर्शाया है।

भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064

भ्रष्टाचार की शिकायतों का सरकार अब सीधे संज्ञान लेगी। यह कार्य भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 के माध्यम से होगा।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर चुके हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने चुनावी वायदे पर अमल करते हुए समान नागरिक संहिता लागू करने को उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्णय लिया।

समान नागरिक संहिता

दरअसल, प्रदेश में जनसांख्यिकी बदलाव का मसला राज्यवासियों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। यही कारण भी रहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता का विषय उठाया। अब इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन प्रस्तावित है। इसमें न्यायविद, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, समाज के प्रबुद्ध जन और अन्य विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी। जो राज्य के लिए समान नागरिक संहिता का खाका तैयार करेगी।

व्यापक स्तर पर नागरिकों का सत्यापन अभियान

इसके साथ ही सरकार ने उत्तराखंड की संस्कृति एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर नागरिकों का सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान शुरू भी हो चुके हैं। इसमें अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सरकार ने तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं को विस्तार देने की योजना बनाई है। कुमाऊं के मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की शुरुआत की जा रही है।

वृद्धावस्था पेंशन में महत्वपूर्ण निर्णय

प्रदेश सरकार ने महीने भर के कार्यकाल में वृद्धावस्था पेंशन में पति व पत्नी दोनों को लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वृद्धावस्था, निराश्रित, विधवा भरण पोषण अनुदान तथा दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 300 रुपये की वृद्धि की गई है। अब लाभार्थियों को 1500 रुपये पेंशन मिलेगी। प्रदेश सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में रोप वे निर्माण को पर्वतमाला परियोजना का खाका तैयार कर लिया है।

नगरीय क्षेत्र में यातायात की समस्या को दूर करने की योजना बनाई जा रही है। चुनाव से पहले तीन सिलिंडर मुफ्त देने के वायदे को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए हिम प्रहरी योजना के जरिये राज्य के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के निकटवर्ती जिलों में बसने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!