Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले, 26 हजार से अधिक नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मार्च 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर सबको टेंशन में डाल दिया है। सोमवार को देश में वायरस के 26,291 नए मामले सामने आए है, जो पिछले 85 दिनों में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई है। इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 26,291 नए मामले सामने आए और 118 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,58,725 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों की संख्या बढञकर 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 7 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 96.86 फीसद पर आ गई है, जबकि मृत्युदर 1.39 फीसद हुई है। नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,19,262 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 1.93 फीसद है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद (ICMR) के अनुसार कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए देशभर में अब तक कुल 22 करोड़ 74 लाख 7 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। जिसमें रविवार 14 मार्च को 7 लाख 3 हजार 772 नमूनों की जांच की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!