Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दूसरे दिन भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, सदन की कार्यवाही 20 मिनट तक स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विधानसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जैसे ही सदन में पहुंचे तो सपा और कांग्रेस के सदस्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। उनकी मांग नकारते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नोत्तर काल का समय बाधित करना वरिष्ठ सदस्यों को शोभा नहीं देता है। विधानसभा अध्यक्ष के आगृह को अस्वीकार करते हुए सदस्य बेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लखनऊ कचहरी देशी बम से वकील पर हमले पर चर्चा की मांग करने लगे। उनके समर्थन में कई और सदस्य भी खड़े हो गए और चर्चा की मांग करने लगे। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने उनकी मांगों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि प्रश्नोत्तर काल का समय बाधित करना वरिष्ठ सदस्यों को शोभा नहीं देता है।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार महिलाओं को प्रताड़ित कर रही है। इसलिए इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए, जिसे भी विधानसभा अध्यक्ष सुनने से मना कर दिया। इस पर राम गोविंद चौधरी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की बात हमारी नहीं सुनी जा रही है, इसलिए इसके विरोध में समाजवादी पार्टी सदन का बहिष्कार कर रही है। इस पर भाजपा नेता ने सुरेश खन्ना ने कहा कि यह सरकार जिस दिन से आई है प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है और समाजवादी पार्टी से एक हजार गुना अच्छी है। ये सदन में हल्ला मचाकर अखबारों की सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!