Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

वेतन और भत्तों की वसूली के आदेश पर भड़के वन विकास निगम कार्मिक

देहरादून। कर्मचारियों से वेतन-भत्तों की वसूली के आदेश से उत्तराखंड वन विकास निगम स्केलर संघ में आक्रोश है। संघ का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद ही उन्हें समयमान और पदोन्नत वेतनमान दिया जा रहा था। लेकिन, निगम में चल रहे भ्रष्टाचार के बाद हुए ऑडिट में निगम प्रबंधन ने ऑडिट के समय आधी-अधूरी जानकारी दी। इसके चलते भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय कर्मचारियों से कोर्ट के आदेश के बाद मिले वेतन भत्तों की वसूली के आदेश जारी किए जा रहे हैं। संघ ने इसके खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से वन विकास निगम में हुई अनियमितताओं, भ्रष्टाचार की जांच की मांग के बाद शासन ने वर्ष 2017 में निगम का विशेष ऑडिट किए जाने के निर्देश दिए थे। वन विकास निगम में बजट, कैशबुक, आय-व्यय व लेखा प्रणाली के साथ वर्किंग प्लान आदि का ऑडिट किया जाना था, लेकिन साजिश के तहत वन निगम प्रबंधन ने इन सब के बजाय कर्मचारियों को न्यायालय के आदेश के बाद वर्ष 2010 से मिल रहे समयमान वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान का ऑडिट कर वेतन निर्धारण पर प्रश्न चिह्न लगा दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने ऑडिट की टीम को इस संबंध में हाईकोर्ट के आदेशों और इससे पूर्व अन्य अधिकारियों की ओर से जारी आदेशों से जानबूझ कर अवगत नहीं कराया। स्केलर संवर्ग व समूह घ के कार्मिकों के लिए पक्ष में उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा वर्ष 1991 में अपना आदेश दिया था।

आरोप लगाया कि स्टोर संबंधी सामग्री लेने-बेचने में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को बचाने के चक्कर में निगम प्रबंधन की ओर से जानबूझ कर यह कृत्य किया गया। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों से किसी भी प्रकार की वसूली हुई तो संघ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर बीएस रावत, सहित संघ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

पावर इंजीनियर एसोसिएशन भी आंदोलन की राह पर

ऊर्जा निगमों के विभिन्न संगठनों के साथ ही अब पावर इंजीनियर एसोसिएशन भी आंदोलन की राह पर है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि एक मार्च तक उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने पर दो मार्च को यूजेवीएनएल और इसके बाद पिटकुल और यूपीसीएल में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा ।

एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई, जिसमें कर्मचारियों को नौ, 14 और 19 में मिलने वाले एसीपी और समयबद्ध वेतनमान न दिए जाने, यूजेवीएनएल लिमिटेड में 2017 में नियुक्त सहायक अभियंताओं को तीन प्रारंभिक वेतन वृद्धि के सापेक्ष संशोधित वेतन प्राधिकार पत्र जारी करने, यूजेवीएनएल में सहायक अभियंताओं की असंवैधानिक व नियमविरुद्ध सीनियरटी लिस्ट जारी करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही उपरोक्त मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो एसोसिएशन दो मार्च को यूजेवीएनएल में एक दिवसीय धरना, जबकि इसके बाद यूपीसीएल और पिटकुल में भी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। बैठक में अध्यक्ष वाईएस तोमर, महासचिव मुकेश कुमार, कार्तिकेय दुबे आदि कर्मचारी मौजूद थे।

आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ की महारैली 12 मार्च को

विभिन्न मांगों को लेकर आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग 12 मार्च को महारैली आयोजित करेगा। रैली यमुना कॉलोनी से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने कहा कि संघ लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, मेट, बेलदार कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने, सहित विभिन्न पांच सूत्री मांगों को लेकर लगातार धरना, प्रदर्शन कर रहा है। आज तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। कहा कि अगर 11 मार्च तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो 12 मार्च को महारैली आयोजित कर सीएम आवास कूच किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!