Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

कैंची धाम मंदिर नीम करौली बाबा की जयंती के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने धाम में मत्था टेका !

बाबा नीम करौली के दर पर करीब ढाई लाख भक्तों ने टेका मत्था : NAINITAL NEWS

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस और नीम करौली बाबा की जयंती के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने धाम में मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया

भवाली,अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस और नीम करौली बाबा की जयंती के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने धाम में मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 5 बजे से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई जो शाम तक चलती रही। बाबा की आस्था भक्तों को देश के विभिन्न राज्यों समेत विदेशों से भी खींच लाई। तपती धूप में कई भक्तों ने नंगे पैर तो कई भक्तों ने तीन किलोमीटर तक चलकर बाबा के दर्शन किए। इस मौके पर पुलिस बल भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी ट्रैफिक को सुचारू करने में लगे रहे। सुरक्षा के लिए दूरबीन व सीसीटीवी कैमरों से सभी गतिविधियों पर नजऱ रखी गई। मंदिर के सामने खोया-पाया केंद्र व एक ओर मेडिकल कैंप भी लगा हुआ था, जिसमें सैकड़ों भक्तों का इलाज भी किया गया। देर शाम आरती के बाद शांतिपूर्ण ढंग से मेले का समापन किया गया। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने सड़क किनारे कई स्थानों पर पानी व जूस के स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।

अजय भट्ट ने किए बाबा के दर्शन
नैनीताल सीट से सांसद अजय भट्ट भी बाबा के दर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। सुबह 10 बजे वह मंदिर में पहुंचे और लाइन में लगकर बाबा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भी मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया

इस वर्ष करीब ढाई लाख भक्तों ने टेका मत्था 
बाबा के प्रति लोगों में श्रद्धा प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष मंदिर में करीब डेढ़ लाख भक्तों ने दर्शन किए जो इस वर्ष बढ़कर करीब ढाई लाख हो गए। इतनी अधिक संख्या के कारण दर्शन के लिए मंदिर के सामने वाली सड़क पर 2 से 3 किमी तक लंबी कतारें लगी रही।

35 डिग्री तापमान में बाबा के दर्शन को तपस्या 
बाबा के प्रति भक्तों की श्रद्धा व विश्वास इतना अडिग है कि भक्तों ने लगभग 3 घंटे तपती धूप में खड़े होकर उसके बाद पैदल चलकर बाबा के दर्शन किए किए। इन कतारों में लगे भक्तों में बच्चे, जवान, बूढ़े सभी समान रूप से खड़े हुए थे। खास बात यह थी कोई भी भक्त बाबा के दर्शन के बिना लाइन से नहीं हटा। यह बाबा का आशीर्वाद ही है कि इतनी भारी संख्या में भक्तों के मौजूद होने के बावजूद भी शांतिपूर्ण ढंग से मेले का समापन हुआ।

भवाली की ओर से 3 व खैरना की ओर से 2 किमी लंबी लाइन
इस वर्ष भक्तों की संख्या इतनी अधिक रही कि भवाली मुख्य चौराहे से भीमताल रोड, नैनीताल रोड व अल्मोड़ा रोड के साथ रामगढ़ रोड पर भक्तों के वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा मंदिर में दर्शन को भवाली से आए भक्तों की 3 किमी व खैरना से आए भक्तों की लगभग 1 किमी लंबी लाइन लगी रही।

यह है कैंची मेले का इतिहास
सन 1964 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव अकबरपुर से लक्ष्मी नारायण शर्मा नामक एक युवक ने यहां आकर रहना शुरू किया था। यहां आने से पहले उस युवक ने फर्रूखाबाद में नीम करौली नाम के गांव में कठिन तपस्या की थी। इसी कारण वह बाबा नीम करौली कहलाने लगे थे। 15 जून 1964 को उन्होंने कैंची धाम में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की थी। इसी दिन से 15 जून प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। कहते हैं कि कैंचीधाम पहले सोमवारी बाबा की तपस्थली रही है। मंदिर परिसर में हनुमान जी के अलावा भगवान राम एवं सीता माता तथा देवी दुर्गा जी के साथ-साथ नीम करौली बाबा की सजीव दिखने वाली प्रतिमा स्थापित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!