Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बुध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन सामग्री

  • यह राशन सामग्री ‘फ़ैमिली सर्विस सेंटर ऑफ़ द लेक्चर, हॉन्ग कॉन्ग’ और ‘केयूरा बुद्धिज़्म एसोसिएशन, हॉन्ग कॉन्ग’, एवं ‘खेंपो तेनज़िन लोडो’ द्वारा उपलब्ध कराई गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2021, बुधवार, देहरादून। बुध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कैंट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कौलागढ़ में कोरोना महामारी से राहत एवं बचाव हेतु ‘फ़ैमिली सर्विस सेंटर ऑफ़ द लेक्चर, हॉन्ग कॉन्ग’ और ‘केयूरा बुद्धिज़्म एसोसिएशन, हॉन्ग कॉन्ग’, एवं ‘खेंपो तेनज़िन लोडो’ द्वारा उपलब्ध कराई गई राशन सामग्री को जरूरतमंदों को वितरित किया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें विशेष सहयोग हेतु तेनजिंग छोडर, ऊर्जेन तेसवांग, कुंसुंग चोफेल का आभार व्यक्त कर कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। रोज-मर्रा के मजदूरी कार्य करने वाले श्रमिक परिवार इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर यथा संभव जरूरतमंदों की सहायता करें।

इस महामारी में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आम गरीब जनता व मजदूर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी रही तथा आगे भी खडी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनसेवा एवं मानव सेवा का इतिहास रहा है तथा इस राष्ट्रीय आपदा की घड़ी का हम सबने एकजुट होकर इस का सामना किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के दौर में आज प्रदेश सरकार कहीं कुछ करती हुई दिखाई नहीं दे रही है, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निजी संसाधनों से गरीब जरूरतमन्दों को खाद्यान्न किट, पके हुआ भोजन के साथ साथ वायरस से बचाव के लिये मास्क, ग्लब्स, सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण संकट की घड़ी में कोरोना फाइटर्स के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के सभी साथी बधाई के पात्र हैं।

इस दौरान अनिल बस्नेत, राजेन्द्र धवन, प्रिया थाप, संजय थापा, लक्की राणा, विजय शाही, मल्लिका थापा, सहित अन्य कांग्रेस-जन उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!