Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरीश रावत के हारने पर भाजपा नेता गणेश जोशी ने तंज कसते हुए कहा, “उनकी जिद्द उन्हें लेकर डूबी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्‍तराखंड में अब तक मिले रुझानों के मुताबिक भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना तय है। भाजपा को 46 सीट, कांग्रेस को 20 सीटें मिलती दिख रही है। भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार पर विजयी नेता और हारने वाले नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। भाजप नेताओं ने कहा यह जनता की जीत है। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं जनता से क्षमा मांगता हूं

मदन कौशिक बोले, यह प्रदेश के विकास की जीत है, जनता की जीत

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक में जीत के बाद दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह प्रदेश के विकास की जीत है, जनता की जीत है।

हरीश रावत बोले, मैं क्षमा चाहता हूं

पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से 14000 हजार वोट से हार गए। ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गंवा दिया है। बहुत अल्‍प समय में आपने मेरी तरह स्‍नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया।

चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेसियों में मायूसी छाने लगी

चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेसियों में मायूसी छाने लगी है। कांग्रेसी प्रत्याशियों की हार को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस इस बात को लेकर भी आश्वस्थ हैं कि पिछले विधानसभा के मुकाबले कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डा आरपी रतूड़ी का कहना है मंथन कांग्रेस को करने की जरुरत नहीं है, बल्कि भाजपा को मंथन करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा भाजपा की सीटें घटी हैं, जबकि कांग्रेस की सीटों बढ़ी है।

हरीश रावत को उनकी जिद्द ले डूबी” : गणेश जोशी

मसूरी से विजय हुए गणेश जोशी ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जिद्द उन्हें लेकर डूबी है। पिछले चुनाव में वह दो-दो जगह से हारे थे। इस बार भी वह हारे हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!